Sunday, February 15

5 Batsman With Most Runs in CPL History

कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League – CPL) की शुरुआत साल 2013 में कैरेबियन ट्वेंटी20 की जगह किया गया था। यह एक फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग है, जिसमें कैरेबियाई देशों की 6 टीमें हिस्सा लेती हैं। साल 2024 में इस लीग का 12वां संस्करण (CPL 2024) खेला जा रहा है, जिसमें कई सारे अनुभवी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

इस लीग में निकोलस पूरन, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल जैसे कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो शुरूआती सीजन से अब तक खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शुरूआती सीजन से खेल रहे कुछ बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऊपरी स्थान रखते हैं। यहाँ हम आपको उन 5 बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

ये हैं वो 5 बल्लेबाज जिन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग इतिहास में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

5. एविन लुईस (Evin Lewis) – 2602 रन

Evin Lewis | Batsman With Most Runs in CPL History
Evin Lewis | Batsman With Most Runs in CPL History/ © Getty Images

बाएँ हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज एविन लुईस साल 2014 से कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं। उन्होंने इस लीग में अब तक 100 मुकाबलों में 28.28 की औसत और 143.59 की स्ट्राइक रेट से 2602 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 102* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 2 शतक और 17 अर्धशतक भी निकले हैं। लुईस त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड स्टील (अब त्रिनबैगो नाइट राइडर्स) और सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स की ओर से खेल चुके हैं।

4. किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) – 2611 रन

Kieron Pollard | Batsman With Most Runs in CPL History
Kieron Pollard | Batsman With Most Runs in CPL History/ © Getty Images

दाएं हाथ हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज किरोन पोलार्ड पहले सीजन से ही कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं। उन्होंने इस लीग में अब तक 116 मुकाबलों की 105 पारियों में 33.05 की औसत और 149.71 की स्ट्राइक रेट से 2611 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 104 के रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 1 शतक और 12 अर्धशतक भी निकले हैं। पोलार्ड बारबाडोस ट्राइडेंट्स (अब बारबाडोस रॉयल्स), सेंट लूसिया स्टार्स (अब सेंट लूसिया किंग्स) और अब त्रिनबैगो नाइट राइडर्स की ओर से खेल चुके हैं।

3. लैंडल सिमंस (Landl Simmons) – 2611 रन

Lendl Simmons | Batsman With Most Runs in CPL History
Lendl Simmons | Batsman With Most Runs in CPL History/ © Getty Images

दाएं हाथ हाथ के बल्लेबाज लैंडल सिमंस पहले सीजन से 2021 तक कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस लीग में अब तक 93 मुकाबलों की 91 पारियों में 31.67 की औसत और 119.71 की स्ट्राइक रेट से 2629 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 97 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 20 अर्धशतक भी निकले हैं। सिमंस ने इस लीग में गयाना अमेज़न वॉरियर्स, बारबाडोस ट्राइडेंट्स (अब बारबाडोस रॉयल्स), सेंट लूसिया स्टार्स (अब सेंट लूसिया किंग्स) और त्रिनबैगो नाइट राइडर्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया था।

2. जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles) – 2914 रन

Johnson Charles | Batsman With Most Runs in CPL History
Johnson Charles | Batsman With Most Runs in CPL History/ © Getty Images

दाएं हाथ हाथ के बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स पहले सीजन से ही कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं। उन्होंने इस लीग में अब तक 108 मुकाबलों की 107 पारियों में 28.29 की औसत और 127.63 की स्ट्राइक रेट से 2914 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 94* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 18 अर्धशतक भी निकले हैं। चार्ल्स बारबाडोस ट्राइडेंट्स (अब बारबाडोस रॉयल्स), जमैका तल्लावाज और सेंट लूसिया स्टार्स (अब सेंट लूसिया किंग्स) की ओर से खेल चुके हैं।

1. आंद्रे फ्लेचर (Andre Fletcher) – 2924 रन

Andre Fletcher | Batsman With Most Runs in CPL History
Andre Fletcher | Batsman With Most Runs in CPL History/ © Getty Images

स्पाइसमैन के नाम से मशहूर दाएं हाथ हाथ के टॉप ऑर्डर बैट्समैन आंद्रे फ्लेचर पहले सीजन से 2021 तक कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस लीग में अब तक 112 मुकाबलों की 109 पारियों में 29.53 की औसत और 121.27 की स्ट्राइक रेट से 2924 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 93* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 17 अर्धशतक भी निकले हैं। फ्लेचर अब तक सेंट लूसिया किंग्स और सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स की ओर से खेल चुके हैं।

*** इस आर्टिकल में दिए गए सभी आंकड़े 06 सितम्बर 2024 के अनुसार हैं।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version