Saturday, March 21

5 Batsman With Most Sixes in CPL History

कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League – CPL) का 12वां संस्करण (CPL 2024) खेला जा रहा है, जिसमें कई सारे अनुभवी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। यह एक फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग है, जिसमें कैरेबियाई देशों की 6 टीमें हिस्सा लेती हैं। इस लीग की शुरुआत साल 2013 में कैरेबियन ट्वेंटी20 की जगह हुई थी। इस लीग में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो शुरूआती सीजन से अब तक खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

शुरूआती सीजन से खेल रहे कुछ बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऊपरी स्थान भी रखते हैं। हालाँकि, यदि टॉप 5 की सूची देखें तो उसमें सभी बल्लेबाज कैरेबियाई ही हैं, जिनमें से 3 बल्लेबाज शुरू से अब तक खेलते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, एक बल्लेबाज ने बाद में अपना सीपीएल करियर शुरू किया था और एक बल्लेबाज अब क्रिकेट से संन्यास ले चुका है। यहाँ हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

5 बल्लेबाज जिन्होंने कैरिबियन प्रीमियर लीग इतिहास में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

5. आंद्रे रसेल (Andre Rusell) – 142 छक्के

Andre Rusell | Batsman With Most Sixes in CPL History/ © Getty Images
Andre Rusell | Batsman With Most Sixes in CPL History/ © Getty Images

अनुभवी आलराउंडर आंद्रे रसेल पहले सीजन यानी 2013 में जमैका तल्लावाज की ओर से कैरेबियन प्रीमियर लीग करियर शुरू किया था। वह वर्तमान समय में त्रिनबैगो नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। रसेल ने अपने सीपीएल करियर में अब तक 98 मैचों की 89 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 142 छक्के लगाए हैं।

4. निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) – 150 छक्के

Nicholas Pooran | Batsman With Most Sixes in CPL History/ © Getty Images
Nicholas Pooran | Batsman With Most Sixes in CPL History/ © Getty Images

वर्तमान समय में दुनिया के टॉप हार्ड हिटर बल्लेबाजों में शुमार निकोलस पूरन ने 2013 में त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड स्टील (अब त्रिनबैगो नाइट राइडर्स) की ओर से अपना कैरेबियन प्रीमियर लीग करियर शुरू किया था। वह वर्तमान समय में त्रिनबैगो नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं और इससे पहले वह बारबाडोस ट्राइडेंट्स (अब बारबाडोस रॉयल्स) का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूरन ने अपने सीपीएल करियर में अब तक 105 मैचों की 94 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 150 छक्के लगाए हैं।

3. क्रिस गेल (Chris Gayle) – 172 छक्के

Chris Gayle | Batsman With Most Sixes in CPL History/ © Getty Images
Chris Gayle | Batsman With Most Sixes in CPL History/ © Getty Images

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल अब अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2013 से लेकर 2021 तक के अपने करियर में जमैका तल्लावाज और सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स का प्रतिनिधित्व किया था। गेल ने अपने सीपीएल करियर में कुल 85 मुकाबले खेले थे, जिसकी 83 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 172 छक्के लगाए।

2. किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) – 174 छक्के

Kieron Pollard | Batsman With Most Sixes in CPL History/ © Getty Images
Kieron Pollard | Batsman With Most Sixes in_CPL History/ © Getty Images

अनुभवी बैटिंग आलराउंडर किरोन पोलार्ड पहले सीजन यानी 2013 से ही कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। वह वर्तमान समय में त्रिनबैगो नाइट राइडर्स के कप्तान भी हैं और इससे पहले वह बारबाडोस ट्राइडेंट्स (अब बारबाडोस रॉयल्स) और सेंट लूसिया स्टार्स (अब सेंट लूसिया किंग्स) की ओर से भी खेल चुके हैं। पोलार्ड ने अपने सीपीएल करियर में अब तक 116 मैचों की 105 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 174 छक्के लगाए हैं।

1. एविन लुईस (Evin Lewis) – 194 छक्के

Evin Lewis | Batsman With Most Sixes in CPL History/ © Getty Images
Evin Lewis | Batsman With Most Sixes in CPL History/ © Getty Images

सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स के बल्लेबाज एविन लुईस ने 2014 में त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड स्टील (अब त्रिनबैगो नाइट राइडर्स) की ओर से अपना कैरेबियन प्रीमियर लीग करियर शुरू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने इस लीग में 100 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 97 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 194 छक्के लगाए हैं।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version