5 Best World Cup Winning Players To Coach Team India

वर्तमान समय में गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं, जो साल 2011 में भारत की वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे। हालाँकि, वह भारत के पहले ऐसे हेड कोच नहीं हैं जो वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुके हैं। उनसे पहले कई सारे वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में संदीप पाटिल टीम इंडिया के पहले ऐसे हेड कोच थे, जिन्होंने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वह कपिल देव की कप्तानी वाली वर्ल्ड कप 1983 विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। यहाँ हम आपको उन 5 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टीम इंडिया के हेड कोच पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

5 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी जो बाद में बने टीम इंडिया के हेड कोच

5. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)

Gautam Gambhir | World Cup Winning Players To Coach Team India

गौतम गंभीर वर्तमान समय में टीम इंडिया के हेड कोच हैं। उन्होंने जुलाई महीने में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह टीम इंडिया के 5वें ऐसे हेड कोच हैं, जो वर्ल्ड कप विजेता रह चुके हैं। गंभीर ने 2003 में अपना अन्तर्राष्ट्रीय करियर शुरू किया था और 2016 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। हालाँकि, वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में 97 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने के बावजूद गंभीर को उसके बाद ज्यादा मौके नहीं मिले।

4. रवि शास्त्री (Ravi Shastri)

Ravi Shastri | World Cup Winning Players To Coach Team India

वर्ल्ड कप 1983 विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे रवि शास्त्री 2007 में पहली बार भारतीय टीम के अंतरिम हेड कोच बनाए गए थे। इसके बाद 2014 से 2016 तक टीम इंडिया के डायरेक्ट भी रहे। हालाँकि, 2017 में उन्हें पहली बार फुल टाइम हेड कोच बनाया गया और 2021 में उन्हें राहुल द्रविड़ ने रिप्लेस किया।

3. कपिल देव (Kapil Dev)

Kapil Dev | World Cup Winning Players To Coach Team India

भारत को अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप 1983 का चैंपियन बनाने वाले पूर्व महान भारतीय आलराउंडर कपिल देव सितम्बर 1999 में टीम इंडिया के हेड कोच नियुक्त किए गए थे। उन्हें अगस्त 1999 में सचिन तेंदुलकर को कप्तान बनाने के तुरंत बाद यह जिम्मेदारी मिली थी।

कपिल देव एक साल तक टीम इंडिया के कोच रहे और उस समय फिक्सिंग स्कैंडल में मनोज प्रभाकर द्वारा उन पर आरोप लगाए जाने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय सौरव गांगुली टीम इंडिया के कप्तान बन चुके थे, क्योंकि सचिन ने अपने खराब कप्तानी को देखते हुए अपना पद छोड़ दिया था।

2. मदन लाल (Madan Lal)

Madan Lal | World Cup Winning Players To Coach Team India/ © Getty Images

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मदन लाल ने वर्ल्ड कप 1983 में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 17 विकेट चटकाए थे और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। वह सितम्बर 1996 से सितम्बर 1997 तक टीम इंडिया के हेड कोच भी रहे हैं। इसके अलावा, वह 2000 से 2001 तक भारतीय चयन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

1. संदीप पाटिल (Sandeep Patil)

Sandeep Patil | World Cup Winning Players To_Coach Team India/ © Getty Images

पूर्व भारतीय स्टाइलिश बल्लेबाज संदीप पाटिल साल 1996 में टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके हैं। वह वर्ल्ड कप 1983 में चैम्पियन भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह टीम इंडिया के पहले ऐसे हेड कोच थे, जो वर्ल्ड कप विजेता रहे हैं। बता दें कि, पाटिल 2012 से 2016 तक भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version