Tuesday, February 3

Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram: क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली का नाम वर्तमान समय के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार है। उन्होंने अपने 16 सालों के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वह भारत की ओर से आईसीसी के लिमिटेड ओवर की सभी ट्रॉफियां भी जीत चुके हैं। कोहली ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया।

विराट कोहली ने अपने बेहतरीन क्रिकेट के जरिए पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। वह इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। इसके अलावा, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोनाल्डो और लियोनल मेसी के बाद तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें दुनिया के कई सारे खिलाड़ी फॉलो करते हैं, लेकिन वह खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के इतने हैं फॉलोअर्स

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकॉउंट के मामले में 16वें स्थान पर आता है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 270 मिलियन (27 करोड़) फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें दुनिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला भारतीय व्यक्ति और क्रिकेटर बनाता है।

ये हैं वो 5 बड़े फुटबॉलर जो विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर करते हैं फॉलो – Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram

5. करीम बेंजेमा (Karim Benzema)

Karim Benzema Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram
Karim Benzema (Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram)/BBC

करीम मुस्तफा बेंजेमा एक चर्चित फ्रेंच फुटबॉलर है, जिन्हें विराट कोहली इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। बेंजेमा सऊदी प्रो लीग क्लब अल-इत्तिहाद के लिए स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। इसके अलावा, वह रियल मैड्रिड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी और टॉप असिस्ट प्रोवाइडर हैं।

बता दें कि, करीम बेंजेमा ने 2009 से 2023 तक के बीच में रियल मैड्रिड के साथ 25 ट्रॉफियां जीती थीं, जिनमें चार ला लीगा, तीन कोपा डेल रे और पांच यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब शामिल थे। इस वह फ्रांस के किए 97 मैच भी खेल चुके हैं। बेंजेमा ने अपने करियर में क्लब और देश के लिए 500 से ज्यादा गोल किए हैं।

4. सर्जियो रैमोस (Sergio Ramos)

Sergio Ramos (Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram)
Sergio Ramos (Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram)/ Getty Images

स्पेनिश फुटबॉलर सर्जियो रैमोस गार्सिया एक स्पेनिश फुटबॉलर है, जो सेंटर-बैक के रूप में खेलते हैं। भारत के बेहतरीन क्रिकेटर विराट कोहली उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। उन्होंने आखिरी बार ला लीगा 2024 में सेविला के लिए खेला था। सर्जियो इतिहास के सबसे अच्छे डिफेंडर्स में से एक माना जाता है।

सर्जियो 2005 से 2021 तक रियल मैड्रिड की ओर से खेलते हुए चार यूईएफए चैंपियंस लीग और दो यूईएफए यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने स्पेन की राष्ट्रीय टीम के साथ 2010 का फीफा विश्व कप भी जीता था।

3. सुनील छेत्री (Sunil Chhetri)

Sunil Chhetri (Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram)
Sunil Chhetri (Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram)

भारत के दिग्गज फुटबॉलर और पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने इसी साल फुटबॉल से संन्यास ले लिया। वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनकी विराट कोहली से अच्छी दोस्ती भी है और दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। दोनों दिग्गजों के कई मौकों पर एक-साथ और एक-दूसरे का समर्थन करते हुए देखा गया है।

2. रोनाल्डो नाजारियो (Ronaldo Nazario)

Ronaldo Nazario (Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram)
Ronaldo Nazario (Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram)/Britanica

पूर्व ब्राजीलियन फुटबॉलर रोनाल्डो लुइस नाज़ारियो डी लीमा ब्रासीलेरो सेरी ए क्लब क्रुज़ेइरो के मालिक और ला लीगा क्लब रियल वलाडोलिड के मालिक और अध्यक्ष हैं। ‘द फेनोमेनन’ और R9 के नाम से मशहूर स्ट्राइकर्स की एक पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा रहे हैं। वह तीन बार फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब और दो बैलोन डी’ओर पुरस्कार भी जीत चुके हैं। विराट कोहली उन्हें भी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo)

Christiano Ronaldo (Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram)
Christiano Ronaldo (Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram)/NPR

वर्तमान समय के सबसे दिग्गज फुटबॉलर्स में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 634 मिलियन (63.4 करोड़) लोग फॉलो करते हैं। दिग्गज पुर्तगाली फुटबॉलर रोनाल्डो अपने करियर में अब तक मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसे क्लब के लिए खेल चुके हैं। वह इस समय सऊदी प्रो लीग में अल-नस्सर टीम का हिस्सा हैं। क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो को फॉलो करते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Footballers Whom Virat Kohli Follows on Instagram

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version