5 Cricket Stadiums: भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो चुकी है। इस समय इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। आइए आज हम आपको उन 5 स्टेडियम (5 Cricket Stadiums) के बारे में बताने जा रहे है जहां पर भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट जीते हैं। भारतीय टीम ने साल 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उस समय भारतीय टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला था।

इसके बाद फिर साल 1933 में भारत ने अपने घरेलु मैदान (5 Cricket Stadiums) पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक भारतीय टीम ने कुल 580 टेस्ट मैच खेले है। इस समय भारतीय टीम को इस फॉर्मेट में सबसे अच्छी टीमों में गिना जाता है। इस समय बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू हो चुका है। लेकिन उससे पहले आज हम आपको उन 5 स्टेडियम के नाम बताने जा रहे हैं जहां भारत को टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत मिली है।
5 Cricket Stadiums एमए चिदंबरम स्टेडियम :- 15 जीत :-

भारतीय टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (5 Cricket Stadiums) पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीते हैं। भारतीय टीम को इस फॉर्मेट में सबसे पहली जीत भी इसी मैदान पर साल 1952 में मिली थी। इस मैदान पर भारतीय टीम ने कुल 34 मुकाबले खेले है। इन खेले गए 34 मुकाबलों में से भारत ने 15 मुकाबले जीते हैं। जबकि उनको 7 मुकाबलों में हार मिली है। इसी बीच उनका एक मैच टाई भी रहा है। इस मैदान पर भारत के 11 मुकाबले ड्रा भी रहे है।
5 Cricket Stadiums अरुण जेटली स्टेडियम :- 14 जीत :-

दिल्ली के इस अरुण जेटली स्टेडियम (5 Cricket Stadiums) को पहले फिरोजशाह कोटला के नाम से जाना जाता था। इसी मैदान पर भारतीय टीम ने साल 1948 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इस मैदान पर भारतीय टीम ने अभी तक कुल 35 मुकाबले खेले है। इन खेले गए 35 मुकाबलों में से भारत ने इस मैदान पर 14 जीत हासिल की है। जबकि उसको 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान भारत के 15 मुकाबले ड्रा भी रहे है।
5 Cricket Stadiums ईडन गार्डन्स :- 13 जीत :-

कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान (5 Cricket Stadiums) पर भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अभी तक कुल 42 टेस्ट मैच खेले है। इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच साल 1934 में हुआ था। इसके अलावा भारत का पहला डे नाइट टेस्ट भी साल 2019 में इसी मैदान पर ही हुआ था। इस मैदान पर भारत को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि खेले गए 9 मुकाबलों में भारत को हार मिली है।
5 Cricket Stadiums वानखेड़े स्टेडियम :- 12 जीत :-

यह मुंबई का वही वानखेड़े स्टेडियम (5 Cricket Stadiums) है जहां पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इस मैदान पर भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1975 में खेला था। अभी तक इस मैदान पर भारतीय टीम ने 26 टेस्ट मैच खेले है। इन खेले गए 26 मुकाबलों में से भारत ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि उनको 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
5 Cricket Stadiums एम चिन्नास्वामी स्टेडियम :- 9 जीत :-

भारतीय टीम ने बेंगलुरु के इस मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (5 Cricket Stadiums) पर साल 1974 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक भारतीय टीम ने यहां पर कुल 24 टेस्ट मैच खेले है। इन खेले गए 24 मुकाबलों में से भारतीय टीम ने 9 में जीत दर्ज की है। जबकि उनको 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान भारतीय टीम के 9 मुकाबले ड्रा भी रहे है।
ये भी पढ़ें: एशियाई खेलों की पदक विजेता किरण बालियान डोप जांच में विफल, बजरंग पूनिया निलंबित खिलाड़ियों की सूची से गायब







