Tuesday, June 16

क्रिकेट का जनक इंग्लैंड में यह खेल काफी प्रचलित है, जिसके चलते सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिल पाता है। इंग्लिश टीम में बहुत से दिग्गज खिलाड़ियों ने खेला और कप्तानी संभाली और टीम को आगे लेकर भी गए। हालाँकि वहाँ कम ही खिलाड़ियों को छोटी उम्र में खेलने का मौका दिया जाता है।

क्योंकि, उनका फोकस हमेशा से ही टेस्ट क्रिकेट पर रहा है और उसमें वे थोड़े अनुभवी खिलाड़ियों को मौका देते हैं। हालाँकि कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनका टैलेंट छोटी उम्र से ही दिखने लगता है, जिसके चलते उन्हें कप्तानी भी मिल जाती है। तो चलिए जानते हैं कि इंग्लिश टीम के सबसे युवा कप्तानों के बारे में।

इन खिलाड़ियों ने संभाली हैं सबसे कम उम्र में इंग्लैंड की कप्तानी

5. एलेस्टर कुक (Alastair Cook) – 24 साल 325 दिन

Alastair Cook
Alastair Cook

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक सबसे कम उम्र में कप्तान बनने वाले खिलाड़ियों की सूची में पाँचवें नंबर पर आते हैं। उन्होंने महज़ 24 साल और 325 दिन में ही पहली बार टीम की कप्तानी की थी। पूर्व इंग्लिश ओपनर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2009 में खेले गए वनडे मुकाबले में कप्तानी की थी।

हालाँकि उसके कुछ सालों के बाद वे फुल टाइम कप्तान बने थे और उनकी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने में सफल हुई थी। कुक ने 129 मैचों में इंग्लिश टीम की कप्तानी की है जिसमें 60 में जीत और 53 में हार जबकि 13 ड्रॉ और 1 मुकाबला टाई रहा था और इस दौरान उनका विनिंग परसेंटेज 46.51 का था।

4. इयान बॉथम (Ian Botham) – 24 साल 186 दिन

Ian Botham
Ian Botham

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम ने 24 साल और 186 दिन में पहली बार कप्तानी की थी। उन्होंने साल 1980 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी संभाली थी। हालाँकि वे जितने अच्छे ऑलराउंड खिलाड़ी थे, कप्तानी में उनका खुद का और टीम का प्रदर्शन उतना ही खराब था, जिसके चलते जल्द ही इस दिग्गज खिलाड़ी ने कप्तानी छोड़ दी थी।

बॉथम ने इंग्लैंड की कप्तानी में 21 मैच खेले हैं जिसमें 4 मैचों में जीत, जबकि 9 में हार और 8 मुकाबले ड्रॉ रहे थे। इस दौरान उनका विनिंग परसेंटेज 19.04 था।

3. इवो ब्लिघ (Ivo Bligh) – 23 साल 292 दिन

Ivo Bligh
Ivo Bligh

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ फ्रांसिस वाल्टर ब्लिघ एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने करियर में सभी मैच बतौर कप्तान के रूप में खेले हैं। उन्होंने अपना डेब्यू ही बतौर कप्तान किया था और अगले एक साल में ही उनका करियर समाप्त हो गया था। पूर्व इंग्लिश कप्तान ने 23 साल और 292 दिन में साल 1882 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में कप्तानी संभाली थी।

पूर्व खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए मात्र 4 मैच खेले हैं और उन सब में बतौर कप्तान खेले हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2 मैच जीते हैं जबकि 2 में हार मिली है और उनका विनिंग परसेंटेज 50.00 का है।

2. मोंटी बोडेन (Monty Bowden) – 23 साल 144 दिन

Monty Bowden
Monty Bowden

इंग्लैंड के खिलाड़ी मोंटी बोडेन भी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में न के बराबर मैच खेले और उसमें कप्तानी भी कर ली। पूर्व बल्लेबाज को तब कप्तान बनाया गया था जब वो पहले मैच में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे। अपने डेब्यू मुकाबले में वो शून्य रन पर आउट हो गए थे। उसके बाद उन्हें अगले मैच में कप्तानी दी गई।

मोंटी बोडेन को मात्र 23 साल 144 दिन में कप्तान बन गए थे। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ मात्र 1 मैच में कप्तानी की थी और उसमें जीत मिली थी।

1. जैकब बेथल (Jacob Bethel) – 21 साल 329 दिन

Jacob Bethell
Jacob Bethell

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जैकब बेथल को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज़ के लिए टीम का कप्तान बना दिया गया है। उनके टैलेंट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वे अपने देश की तरफ से सबसे यंग कप्तान बनने वाले हैं। महज़ 21 साल और 329 दिन में ही यह ऑलराउंडर टीम की कप्तानी संभालेंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version