ODI Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले हमेशा से कड़े और रोमांच से भरपूर रहते हैं। तब इन मैचों में खेलते हुए कई बार आखिरी ओवर तक दोनों टीमों के बीच हमें संघर्ष देखने को मिला है। इस बीच कुछ मैच ऐसे भी रहे हैं जब एकतरफा प्रदर्शन के दम पर बड़ी जीत मिली थी। उस समय रनों के बड़े अंतर से हासिल की गई ये जीतें न सिर्फ टीम की मजबूती को दर्शाती हैं बल्कि मैच पर पूरी तरह से उस टीम का दबदबा भी साबित करती हैं।
1. साल 2010 : 200 रन से जीत :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने साल 2010 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 200 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं यह रनों के अंतर से दोनों टीमों के बीच अभी तक की सबसे बड़ी जीत भी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 288 रन बनाए थे। तब इस मैच में रॉस टेलर के बल्ले से 95 रन आए थे।

इसके बाद इन रनों के जवाब में भारत की पूरी टीम केवल 88 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में कीवी टीम की तरफ से डैरिल टफी ने 3 विकेट लिए थे। जबकि अन्य गेंदबाज जैकब ओरम और काइल मिल्स ने 2-2 विकेट लिए थे।
2. साल 2016 : 190 रन से जीत :-
साल 2016 में खेलते हुए दोनों टीमों के बीच वनडे की दूसरी सबसे बड़ी जीत भारतीय क्रिकेट टीम ने दर्ज की थी। क्यूंकि इस मैच में खेलते हुए भारतीय टीम ने कीवी टीम को 190 रन से हराया था। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 269 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम केवल 79 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में भारत के लिए रोहित शर्मा ने 70 और विराट कोहली ने 65 रन की पारी खेली थी। जबकि अमित मिश्रा ने 6 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए थे। तब उन्होंने 2 मेडन ओवर भी डाले थे।
3. साल 1999 : 174 रन से जीत :-
साल 1999 में खेलते हुए दोनों टीमों के बीच वनडे की तीसरी सबसे बड़ी जीत भी भारतीय क्रिकेट टीम ने ही दर्ज की थी। क्यूंकि उस वनडे मैच में कीवी टीम को भारत ने 174 रन के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 376 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम 202 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 150 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद रहते हुए 186 रनों की शानदार थी। जबकि उसी मैच में राहुल द्रविड़ के बल्ले से 153 रनों की पारी निकली थी। इसके अलावा इस मैच में अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद ने 2-2 विकेट लिए थे।
4. साल 2003 : 145 रन से जीत :-
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट में चौथी सबसे बड़ी जीत भी भारत के ही नाम पर दर्ज है। क्यूंकि साल 2003 में हैदराबाद के मैदान पर खेलते हुए भारतीय टीम को 145 रन से जीत हासिल हुई थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 353 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

वहीं इस मैच में भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने 130 रन की पारी खेली थी। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 102 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम केवल 208 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तब इस मैच में जहीर खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







