Saturday, March 14

History of WPL: इस समय विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं इस सीजन के 5वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने यूपी वारियर्स की टीम को 9 विकेट से हरा दिया था। तब इस मैच में आरसीबी की जीत में सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की विस्फोटक 137 रनों की सलामी साझेदारी का काफी बड़ा योगदान रहा था। इसके चलते हुए आरसीबी की टीम ने तब 144 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में ही 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। आइए अब ऐसे में WPL इतिहास में RCB टीम की शतकीय साझेदारियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना – 137 रन बनाम UPW, साल 2026 :-

इस सूची में पहले पायदान पर अब ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की जोड़ी का नाम आ गया है। क्यूंकि इस मैच में ग्रेस हैरिस ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 40 गेंदों में 85 रन बनाए थे। जबकि आरसीबी टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने भी 32 गेंदों में नाबाद रहते हुए 47 रन की अहम पारी खेली थी।

Grace Harris and Smriti Mandhana
Grace Harris and Smriti Mandhana

जबकि शिखा पांडे ने इस जोड़ी को तोडा था। लेकिन उस समय जीत के लिए केवल 7 ही रनों की जरुरत थी। इसके बाद आरसीबी की टीम ने 47 गेंदें शेष रहते हुए इस मैच को जीत लिया था।

2. स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन – 125 रन बनाम GG, साल 2023 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर आरसीबी की टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों की जोड़ी ने WPL 2023 सीजन में गुजरात जायंट्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपनी टीम के लिए 125 रनों की साझेदारी की थी।

Smriti Mandhana and Sophie Devine
Smriti Mandhana and Sophie Devine

इस मैच में तब डिवाइन 36 गेंदों में 99 रन बनाकर आउट हुई थीं। जबकि स्मृति मंधाना ने 31 गेंदों में 37 रन बनाए थे। इसके चलते हुए तब आरसीबी की टीम ने 189 रन के लक्ष्य को 15.3 ओवर में केवल 2 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया था।

3. स्मृति मंधाना और डेनियल व्याट – 107 बनाम DC, साल 2025 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर आरसीबी टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और डेनियल व्याट-हॉज की जोड़ी का नाम आता है। तब WPL 2025 सीजन के इस मैच में इन दोनों ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 107 रन बना डाले थे।

Smriti Mandhana and Danielle Wyatt
Smriti Mandhana and Danielle Wyatt

वहीं इस मैच में मंधाना 47 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुईं थी। जबकि व्याट-हॉज ने 33 गेंदों में 42 रन बनाकर सभी को अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। तब आरसीबी की टीम ने इस साझेदारी के चलते हुए केवल 16.2 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version