Thursday, March 12

History of WPL: इस समय विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं इस सीजन के 5वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने यूपी वारियर्स की टीम को 9 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में आइसीबी टीम की सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने यूपी वारियर्स टीम के खिलाफ काफी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 85 रन की पारी खेली थी।

तब उन्होंने अपनी पारी के चलते हुए आरसीबी की टीम को 9 विकेट से जीत भी दिलाई थी। इसके अलावा इस मैच में उन्होंने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके चलते हुए यह WPL इतिहास के पावरप्ले में तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया है। आइए ऐसे में WPL के इतिहास में पावरप्ले में बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. सोफी डिवाइन – 65* रन बनाम DC, साल 2026 :-

WPL के इतिहास में पावरप्ले में खेलते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अभी तक गुजरात जायंट्स टीम की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन के नाम पर दर्ज है। तब उन्होंने WPL 2026 सीजन के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले में ही 27 गेंदों में नाबाद 65 रन बना डाले थे।

Sophie Devine
Sophie Devine

वहीं इस मैच में उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था। तब उनकी इस तूफानी पारी के दौरान हमें उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे। इसके अलावा इस मैच में तब उनकी तूफानी पारी के चलते हुए GG की टीम 209 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही थी।

2. शेफाली वर्मा – 62* रन बनाम GG, साल 2023 :-

इस सूची में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने WPL 2023 सीजन के 11वें मैच में गुजरात जाइंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले में 23 गेंदों में नाबाद 62 रन बना डाले थे। इस मैच में उन्होंने 19 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।

Shafali Verma
Shafali Verma

तब उनकी इस पारी में हमें उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं इस इस शानदार पारी के चलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 106 रन के लक्ष्य को केवल 7.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया था

3. ग्रेस हैरिस – 55* रन बनाम UPW, साल 2026 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर अब आरसीबी टीम सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही में WPL 2026 सीजन के 5वें मैच में यूपी वारियर्स टीम के खिलाफ पावरप्ले में खेलते हुए 24 गेंदों में नाबाद 55 रन बना दिए थे।

Grace Harris
Grace Harris

इस मैच में खेलते हुए उन्होंने केवल 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं उनकी इस पारी में हमें उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी की टीम ने 144 रन के लक्ष्य को केवल 12.1 ओवर में ही 1 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version