Sunday, March 22

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। वहीं इस वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर को पर्थ में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से हो जाएगी। लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की प्लेइंग-11 चुनी है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 में किस-किस खिलाड़ी को जगह दी है।

टॉप ऑर्डर :-

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई प्लेइंग-11 में शुभमन गिल और रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना है। तभी तो इन तीनों मैचों में ये दोनों टीम की ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे।

rohit sharma and shubman gill
rohit sharma and shubman gill

इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली को रखा है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में वह इसी नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। वहीं इस दिग्गज बल्लेबाज के वनडे करियर के सबसे अधिक रन इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आए हैं।

मिडिल ऑर्डर :-

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इसके बाद उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर को चुना है। जबकि पांचवें नंबर पर उन्होंने केएल राहुल को रखा है। राहुल इस वनडे सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका को भी निभाने वाले हैं। जबकि छठे नंबर पर उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को रखा है। तभी तो उनकी चुनी हुई प्लेइंग-11 में हमें मध्य क्रम में भरपूर अनुभव भी नजर आ रहा है।

बॉलिंग यूनिट :-

इसके अलावा वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने जो जो प्लेइंग-11 चुनी है उसमें हमें एक मजबूत गेंदबाजी इकाई देखने को मिल रही है। क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर हमेशा तेज गेंदबाजों के लिए मदद होती है। इसके चलते हुए पूर्व क्रिकेटर ने 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया है।

indian cricket team
indian cricket team

इस वनडे सीरीज में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज पेस अटैक का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। जबकि अन्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा उनका साथ देते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के कंधों पर ही रहने वाली है।

आकाश चोपड़ा के अनुसार संभावित भारतीय 11 :-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version