Sunday, February 1

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सीजन इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। क्यूंकि इस बार मेगा टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। इसके लिए सभी टीमों के नाम भी तय हो गए हैं। वहीं अब इस टूर्नामेंट के लिए यूएई की टीम ने भी क्वालीफाई कर लिया है। इसके चलते हुए वह 20वीं टीम बन गई है। जबकि कुछ टीमें पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से तय हो गई थी। इसके अलावा बाकि कुछ टीमें क्वालीफायर राउंड और ईस्ट-एशिया पेसेफिक क्वालीफायर 2025 के जरिए टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए UAE ने किया क्वलीफाई :-

इस टूर्नामेंट का मेजबान होने के नाते भारत और श्रीलंका की टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थी। जबकि उनके अलावा 7 टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टॉप 7 में रहते हुए अपनी जगह बनाई थी। इसके चलते हुए ही उनको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री मिली है। इन देशों में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है।

UAE cricket team
UAE cricket team

जबकि ईस्ट-एशिया पेसेफिक क्वालीफायर 2025 से 3 टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली थी। इसमें बीते दिन बुधवार 15 अक्टूबर को पहले नेपाल और ओमान की टीम ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद अब UAE की टीम ने भी इस मेगा टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी यूएई की टीम :-

UAE cricket team
UAE cricket team

इसके चलते हुए ईस्ट-एशिया पेसेफिक क्वलीफायर 2025 में 16 अक्टूबर को यूएई और जापान के बीच सुपर-6 का मुकाबला खेला गया था। वहीं इस मैच में यूएई की टीम ने जापान की टीम को 8 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वलीफाई कर लिया है। इसके अलावा यूएई की टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने साल 2024 और 2022 में भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 20 टीमें इस प्रकार हैं :-

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version