Friday, February 20

Abhimanyu Easwaran Scored Century in Irani Cup 2024: ईरानी कप 2024 का मुकाबला रणजी 2023-24 चैंपियन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) ने शतक लगाकर अपनी टीम को एक अच्छी स्थिति में पहुंचाने का काम किया है।

बंगाल के सलामी बल्लेबाज और कप्तान अभिमन्यु लगातार अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन उन्हें चयनकर्ताओं द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है और वह पिछले कुछ सालों से हर साल भारतीय घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुमार भी रहते हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन ने फर्स्ट क्लास में लगाया 26वां शतक

ईरानी कप 2024 में अपने फर्स्ट क्लास करियर का 98 वां मैच खेल रहे अभिमन्यु ईश्वरन ने 117 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया है। यह इस फॉर्मेट में उनका 26वां शतक और ईरानी कप इतिहास में उनका दूसरा शतक है। बता दें कि, 2013 में अपने डेब्यू के बाद से लेकर अब तक वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट (टेस्ट क्रिकेट को भी मिलाकर) में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में चेतेश्वर पुजारा (40) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन के डेब्यू के बाद से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

40 – चेतेश्वर पुजारा

26 – अभिमन्यु ईश्वरन

25 – विराट कोहली

25 – प्रियांक पांचाल

23 – हनुमा विहारी

सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाते जा रहे हैं। यदि उनकी पिछली 9 फर्स्ट क्लास पारियों पर नजर डालें तो वह 102*(ईरानी कप 2024), 19, 116, 157*, 13, 4, 200*, 65 और 72 की रही हैं।

साल 2024 में ऐसा रहा है Abhimanyu Easwaran का प्रदर्शन

ईश्वरन ने साल 2024 में रेड-बॉल क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ईरानी कप 2024 में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच चल रहा मुकाबला इस साल उनका नौवां मैच है और वे अब तक 800 से ज़्यादा रन बना चुके हैं। सलामी बल्लेबाज़ ने इस कैलेंडर वर्ष में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं, जिनमें से दो पारियाँ नाबाद 157* और नाबाद 200* रनों की रहीं हैं।

अभिमन्यु ने इस साल दिलीप ट्रॉफी 2024-25 में 309 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने उस सीरीज में भी दो शतक (157* बनाम इंडिया सी और 116 बनाम इंडिया डी) लगाए थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version