Sunday, March 22

Pakistan Cricket Board: बाबर आजम ने पाकिस्तान की लिमिटेड ओवर की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने अचानक ही वनडे और टी 20 कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला 1 अक्टूबर की रात को लिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी। बाबर आजम के इस फैसले के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में अब अफरा-तफरी का माहौल है।

Babar Azam
image source : X

इसी बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पाकिस्तान की टीम का अगला कप्तान कौन होने वाला है। वहीं अभी टेस्ट में पाकिस्तान की टीम के कप्तान शान मसूद है। लेकिन अपनी कप्तानी में वह अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाए है। लेकिन फिर भी पाकिस्तान बोर्ड इसमें कोई बदलाब करने के मूड में नहीं दिख रहा है। इसी बीच सीमित ओवर की कप्तानी के लिए नए अपडेट सामने आने लगे है।

तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान चुन सकता है Pakistan Cricket Board :-

पीसीबी (Pakistan Cricket Board ) के सूत्रों के अनुसार अब इस लिमिटेड ओवर्स के हेड कोच गैरी कर्स्टन या फिर चयन समिति के लिए पाकिस्तान का अगला कप्तान चुनना कोई आसान काम नहीं होने वाला है। क्यूंकि इस बार टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल के लिए पाकिस्तान की टीम के तीन अलग – अलग कप्तान हो सकते है।

Babar Azam
image source : X

वहीं इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board ) बाबर आजम को वनडे टीम की कप्तानी देने वाला था। लेकिन अभी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए 1 अक्टूबर की रात को कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है।

Pakistan Cricket Board  कप्तानी की रेस में सबसे आगे है मोहम्मद रिजवान :-

बाबर के मना करने के बाद पाकिस्तान वनडे और टी 20 टीम की कप्तानी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम सबसे आगे चल रहा है। क्यूंकि इस समय वही इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जिनकी तीनों फॉर्मेट में टीम में जगफह पक्की है। इसके अलावा रिजवान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से भी एक है।

Babar Azam
image source : X

इस समय वह खेल के तीनों फॉर्मेट भी खेलते है। तभी तो अब उनका नाम बाबर के बाद कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे शामिल है। वहीं इसके अलावा वह पीएसएल में मुल्तान सुल्तान की कप्तानी करते हैं। रिजवान ने पाकिस्तान के लिए अभी तक 74 वनडे और 102 टी 20 मुकाबले खेले है।

Pakistan Cricket Board को इसी महीने लेना होगा फैसला :-

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board ) को बहुत जल्द ही अब नया कप्तान भी चुनना होगा। अब पाकिस्तान की टीम के पास इसके लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। क्यूंकि अभी हाल ही में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। इन मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान पहुंच भी गई है।

Mohammad Rizwan
image source : X

इन दोनों देशों के बीच यह सीरीज 28 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। फिर इसके बाद नवंबर में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों और इतने ही टी20 मैच की सीरीज भी खेलनी है। वहीं इन मैचों के लिए पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। तभी तो अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board ) को बहुत ही जल्द इस कप्तानी के फैसले पर विचार करना होगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version