Thursday, February 12

रणजी ट्रॉफी 2023-24 चैंपियन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच (Mumbai vs Rest Of India) ईरानी कप 2024 (Irani Cup 2024) का मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई के बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को बल्लेबाजी करने के बाद सीधे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

सबसे पहले मैच के बारे में अधिक बात करें तो, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन बाद में सरफराज खान (222*), कप्तान रहाणे (97), तनुश कोटियान (64), श्रेयस अय्यर (57) और शार्दुल ठाकुर (36) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए।

रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई की टीम का लक्ष्य पहली पारी में एक बड़ा स्कोर खड़ा करना था। शुरुआत में जल्दी-जल्दी विकेट गिर जाने के बाद मुंबई के बल्लेबाजों के बीच कुछ अच्छी साझेदारियां हुईं। शार्दुल ने भी सरफराज के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 73 रनों की एक अच्छी साझेदारी की।

शार्दुल ने इस मुकाबले में बुखार के चलते बाद में बल्लेबाजी की और 59 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। उनकी यह पारी बेहद ही कीमती साबित हुई, क्योंकि उनके आउट होने के बाद मुंबई सिर्फ एक रन ही बना सकी और उनका आखिरी विकेट गिर गया।

Irani Cup 2024: 102 डिग्री बुखार में बल्लेबाजी करने उतरे थे शार्दुल ठाकुर

जब शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने उतरे थे, तो उन्हें 102 डिग्री तापमान का बुखार था। इसके बावजूद उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यदि वह सरफराज के साथ अच्छी साझेदारी ना निभाते, तो शायद मुंबई का स्कोर 500 के पार नहीं पहुँच पाता।

हालाँकि, शार्दुल अपने बुखार के बीच लखनऊ की गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर सके और बल्लेबाजी के दौरान उन्हें बाद के समय में जल्दबाजी करते हुए भी देखा गया। वह जैसे ही 36 के निजी स्कोर पर सारांश जैन की गेंद का शिकार बने और पवेलियन वापस गए, वैसे ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। वहां डॉक्टर ने उनके शरीर के तापमान की जांच की, तो पता चला कि वह 102 डिग्री बुखार में मुंबई के लिए बल्लेबाजी करने उतरे थे।

गुरूवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Shardul Thakur

खबर मिली है कि, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को गुरूवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। रेस्ट ऑफ इंडिया ने जैसे ही अपनी बल्लेबाजी पारी की शुरुआत की, उससे ठीक पहले वह मुंबई टीम के साथ जुड़ गए थे। हालाँकि, यह बताया जा रहा है कि, वह आगे बचे हुए खेल के दौरान मैदान पर नहीं उतरेंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version