Thursday, February 12

Kho-Kho World Cup: साल 2025 में खो-खो का विश्व कप खेला जाने वाला है। इस पहले विश्व कप का आयोजन भारत में होने वाला है। इसकी घोषणा भारतीय खो-खो महासंघ और अंतर्राष्ट्रीय खो-खो महासंघ ने कर दी है। इस बार खो-खो विश्व कप में 6 महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे। इस बार होने वाले खो-खो विश्व कप में 16 पुरुष और 16 महिला टीमें भाग लेंगी।

Kho-Kho World Cup इस समय 54 देश खेलते हैं खो-खो :-

इस खो-खो खेल की जड़ें भारत में हैं। तभी तो यह खो-खो विश्व कप (Kho-Kho World Cup) इस बार खेल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिस्पर्धी भावना को उजागर करेगा। पहले यह खेल केवल मिट्टी पर ही खेला जाता था। लेकिन आज के मौजूदा समय में इसको अब मैट पर खेला जाता है। अब यह खेल दुनिया भर में 54 देशों में खेला जाता है।

Kho-Kho World Cup
image source : X

तभी तो अब इस विश्व कप (Kho-Kho World Cup) से पहले खेल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खो-खो महासंघ 10 शहरों के 200 एलीट स्कूलों में खेल को ले जाने की योजना बना रहा है। इस समय भारतीय खो-खो महासंघ स्कूली छात्रों के लिए सदस्यता अभियान भी चलाएगा। इसका उद्देश्य विश्व कप (Kho-Kho World Cup) से पहले कम से कम 50 लाख खिलाड़ियों को पंजीकृत करना है।

Kho-Kho World Cup
image source : X

अब भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने इस विश्व कप के आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा है कि, “इस बार हम पहले खो-खो विश्व कप की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। क्यूंकि यह टूर्नामेंट (Kho-Kho World Cup) केवल प्रतिस्पर्धा की मिसाल नहीं बनेगा बल्कि यह देशों को एक साथ लाने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और दुनिया को खो-खो की सुंदरता और तीव्रता दिखाने का काम करेगा। अब हमारा अंतिम लक्ष्य केवल साल 2032 तक खो-खो को ओलंपिक खेल के रूप में मान्यता दिलाना है और यह विश्व कप उस सपने की ओर पहला कदम है।”

Kho-Kho World Cup
image source : X

इस बार मेगा टूर्नामेंट (Kho-Kho World Cup) में एक हफ्ते तक चलने वाले मैचों की श्रृंखला होगी। इसमें दुनिया भर के शीर्ष-स्तरीय एथलीट अपने कौशल, चपलता और टीमवर्क का प्रदर्शन करने वाले है। इसी बीच खो-खो विश्व कप (Kho-Kho World Cup) का उद्देश्य केवल इस भारतीय खेल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाना है। तभी तो इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेजबानी करके केकेएफआई 2032 संस्करण तक ओलंपिक खेलों में खो-खो की जगह सुरक्षित करने की अपनी इच्छा रखता है। जो इस खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

भारतीय खो-खो महासंघ के बारे में :-

Kho-Kho World Cup
image source : X

भारतीय खो-खो महासंघ भारत में खो-खो के लिए राष्ट्रीय शासी निकाय है। इसके अध्यक्ष सुधांशु मित्तल हैं। सभी राज्य संघ भी राष्ट्रीय महासंघ से संबद्ध रखते हैं जो हर साल पुरुष, महिला और जूनियर वर्गों के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करते है। अल्टीमेट खो-खो एक फ्रैंचाइज़ी-आधारित भारतीय खो-खो लीग है जिसका आयोजन हर साल केकेएफआई के सहयोग से किया जाता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version