Wednesday, February 18

डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम को ही एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम भी कहा जाता है। यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित है। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा होम ग्राउंड था। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि विशाखापत्तनम में स्थित एसीए-वीडीसीए स्टेडियम 2025 महिला वर्ल्ड कप का वेन्यू है।

इस स्टेडियम में एक साथ 25,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस मैदान पर 2025 वीमेंस वर्ल्ड कप के 5 मुकाबले खेले जाने हैं। इस मैदान पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के मैच खेले जाएंगे।

एसीए-वीडीसीए (ACA-VDCA) क्रिकेट स्टेडियम की बाउंड्री का आकार

  • लेग साइड बाउंड्री की लंबाई: 71 मीटर
  • ऑफ साइड बाउंड्री की लंबाई: 79 मीटर
  • सीधी सीमा की लंबाई: 99 मीटर
  • पीछे की ओर की सीमा की लंबाई: 81 मीटर

ACA-VDCA Cricket Stadium Pitch Report

वाईजैग क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, जिससे यहाँ पर शॉट खेलना आसान होता है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज़ों को भी मदद मिलती है।

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापत्तनम का रिकॉर्ड

इस ग्राउंड पर वनडे फॉर्मेट की बात करें तो इस ग्राउंड पर कुल 15 मैच खेले जा चुके हैं। इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की और पहले गेंदबाज़ी करते हुए 10 मैच जीते गए हैं। ACA-VDCA स्टेडियम का पहली पारी में औसत स्कोर 233 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 205 रन है। यहाँ पर उच्चतम रन स्कोर 387 और न्यूनतम रन 76 है। ACA-VDCA स्टेडियम पर सबसे बड़ा रन चेज स्कोर 292 और सबसे कम डिफेंड स्कोर 229 है।

 ACA VDCA Cricket Stadium Pitch Report
ACA VDCA Cricket Stadium Pitch Report

वीमेंस क्रिकेट में वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापट्टनम) में अब तक सिर्फ 5 वनडे मैच खेले गए हैं। इन 5 मैचों में से 4 बार जिस टीम ने पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम को जीत मिली है। सिर्फ 1 बार ऐसी टीम जीती है जिसने पहले बैटिंग की और स्कोर को डिफेंड किया। इस मैदान पर मैचों में औसत स्कोर 167 रन है। सबसे ज्यादा स्कोर इंडिया महिला टीम ने 233 रन श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। वहीं सबसे कम स्कोर भी श्रीलंका वीमेंस का ही है सिर्फ 76 रन, इंडिया के खिलाफ।

ACA-VDCA Cricket Stadium में  भारतीय महिला टीम का टी20 और वनडे में पहला और आखिरी  मैच

प्रारूप (Format) पहला मैच (First Match) अंतिम मैच (Last Match)
महिला वनडे (WODI) इंग्लैंड महिला vs भारत महिला- 24 फरवरी 2010 भारत महिला vs श्रीलंका महिला- 23 जनवरी 2014
महिला T20 अंतरराष्ट्रीय ऑस्ट्रेलिया महिला vs भारत महिला- 18 मार्च 2012 भारत महिला vs श्रीलंका महिला- 28 जनवरी 2014

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में मौसम की रिपोर्ट

विशाखापत्तनम में साल भर गर्म और आर्द्र जलवायु रहती है। क्रिकेट मैचों के दौरान मौसम आमतौर पर गर्म होता है, तापमान 25°C से 35°C के बीच रहता है। इस ग्राउंड पर दूसरी पारी में गेंदबाज़ों के लिए गेंद पर पकड़ बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version