Thursday, June 18

आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) को खेतरामा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम इतिहास में कई वनडे मैचों की मेज़बानी कर चुका है। यह मैदान बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी पिच के रूप में जाना जाता है और मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिनरों के लिए भी कुछ मददगार साबित होता है। टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाज़ी करना निश्चित रूप से बेहतर विकल्प होता है।

बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि कोलंबो में स्थित प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम 2025 महिला वर्ल्ड कप का वेन्यू है। इस स्टेडियम में एक साथ 35,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस मैदान पर 2025 महिला वर्ल्ड कप के 11 मुकाबले खेले जाएंगे। यहाँ पर महिला वर्ल्ड कप 2025 के 2 वार्मअप मैच खेले जायेंगे।

आर प्रेमदासा स्टेडियम की बाउंड्री का आकार

  • लेग साइड बाउंड्री की लंबाई: 63 मीटर
  • ऑफ साइड बाउंड्री की लंबाई: 67 मीटर
  • सीधी सीमा की लंबाई: 86 मीटर
  • पीछे की ओर की सीमा की लंबाई: 69 मीटर

R Premadasa Cricket Stadium (Colombo) पिच रिपोर्ट

आर. प्रेमदासा स्टेडियम गेंदबाज़ों के अनुकूल पिच मानी जाती है, जहाँ तेज़ गेंदबाज़ शुरुआती मूवमेंट का फ़ायदा उठा सकते हैं, और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर अहम भूमिका निभाते हैं। यह सतह गेंदबाज़ों को मदद देती है, खासकर पहली पारी में, जिससे बल्लेबाज़ों के लिए पिच पर टिकना मुश्किल हो जाता है।

आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में प्रमुख आँकड़े और रिकॉर्ड

कोलंबो में भारतीय महिला टीम का सर्वोच्च वनडे स्कोर दर्ज है। उन्होंने मई 2025 में श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवरों में 342/7 का स्कोर बनाया था। वहीं, श्रीलंकाई महिला टीम का यहाँ सबसे कम टीम स्कोर 78 रन रहा है।

पाकिस्तान महिला टीम ने इस मैदान पर अब तक केवल एक मैच खेला है। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 129 रन पर ऑलआउट हो गई थीं। जवाब में बांग्लादेश ने 31.1 ओवर में 131 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस मैदान पर बांग्लादेश और पाकिस्तान महिला टीम के बीच खेले गए मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। बांग्लादेश की स्पिन गेंदबाजी इकाई ने कुल 8 विकेट हासिल किए, जिनमें शोर्ना अख्तर ने अपनी टीम के लिए 3 विकेट झटके।

भारत बनाम पाकिस्तान महिला वर्ल्ड कप 2025

इस मैदान पर महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। इस मैच टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 247 रन लगाया, इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम मात्र 159 रन पर ही ऑलआउट हो गयी। इस मैच में को भारत 88 रन से जीत मिली। इस मैच में तेज़ गेंदबाजो का दबदबा देखा गया, भारत की तरफ से तेज गेंदबाज़ क्रांति गौड़ और पाकिस्तान की डायना बेग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया ।

अब तक इस स्टेडियम में कुल 178 वनडे मैच खेले जा चुके हैं।

  •  पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जीते गए मैच: 98
  •  पहले गेंदबाज़ी करते हुए जीते गए मैच: 68
  •  पहली पारी का औसत स्कोर: 233
  •  दूसरी पारी का औसत स्कोर: 191
  •  सबसे बड़ा टोटल: 375/5
  • सबसे कम टोटल: 50/10
  •  सबसे बड़ा रन चेज़: 292/4 (48.3 ओवर) – श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • सबसे कम डिफेंड किया गया स्कोर: 170/10 (49.2 ओवर) – श्रीलंका महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला

टी20 इंटरनेशनल:

इस मैदान पर अब तक 59 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं।

  • टोटल मैच- 59
  • टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 35
  • टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 23
  • हाईएस्ट स्कोर- 215/5 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
  • लोएस्ट स्कोर- 80/10 अफ़ग़ानिस्तान बनाम इंग्लैंड
  • हाईएस्ट टोटल चेज़- 215/5 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
  • लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 115/6 साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका

आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में मौसम की रिपोर्ट

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दिन बारिश होने की संभावना है। कोलंबो में मानसून का आगमन हो चुका है, और ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका के बीच खेला गया मैच भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा ।

महिला वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखे जा सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version