Saturday, June 13

अफगानिस्तान मार्च महीने में पहली बार श्रीलंका के खिलाफ बहु-प्रारूप व्हाइट-बॉल द्विपक्षीय सीरिज की मेजबानी करेगा। यह सीरिज  13 से 25 मार्च के बीच संयुक्त अरब अमीरात(UAE) में आयोजित की जाएगी। दौरे में तीन टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे।

टी20 मैच 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह में होंगे, जबकि वनडे मुकाबले 20, 22 और 25 मार्च को दुबई में आयोजित किए जाएंगे। टी20 वर्ल्ड टूर्नामेंट 8 मार्च को समाप्त होने वाले  वर्ल्ड कप के सिर्फ पाँच दिन बाद शुरू होगी। वहीं, वनडे स्टेज 26 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग(PSL) से ठीक एक दिन पहले समाप्त होगा, जिससे खिलाडियों की उपलब्धता और कार्यक्रम प्रबंधन अहम भूमिका निभाएंगे।

श्रीलंका और अफगानिस्तान चौथी बार होगी आमने- सामने

यह दोनों टीमों के बीच दूसरी द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला होगी,  इससे पहले फरवरी 2024 में वे इस फॉर्मेंमेट आमने-सामने आए थे। वनडे क्रिकेट में यह उनकी चौथी द्विपक्षीय भिड़ंत होगी, क्योंकि 2022, 2023 और 2024 में भी दोनों टीमें आमने-सामने खेल चुकी हैं। हाल के समय में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले और भी प्रतिस्पर्धी बने हैं, जिससे दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिले हैं।

दोनों टीमों के कई स्टार खिलाड़ी जैसे दासुन शनाका, राशिद खान, कुसल परेरा और नूर अहमद, नवीन उल हक, हसरंगा आईपीएल और पीएसएल की अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय सीरिज और आगामी फ्रेंचाइज़ टूर्नामेंट के बीच खिलाडियों के वर्कलोड को संतुलित रखना टीम प्रबंधन के लिए बेहद अहम हो जाता है।

हाल में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान को दो महत्वपूर्ण मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वह आगे नहीं बढ़ सका। टीम ने कनाडा और यूएई के खिलाफ आसान जीत दर्ज की कनाडा के विरुद्ध 200 रन बनाकर 82 रन से मुकाबला जीता, जबकि यूएई के खिलाफ 161 रन का लक्ष्य पाँच विकेट खोकर हासिल किया। लेकिन दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से मिली हार ने उनके सुपर एट में पहुंचने की राह रोक दी।

दूसरी ओर, श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र हार का सामना करना पड़ा है और ऑस्ट्रेलिया, ओमान तथा आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की। सुपर 8 स्टेज में उसे इंग्लैंड के हाथों हार मिली, और अब टीम अपने बाकी मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मुकाबला करेगी।

Sri Lanka का Afghanistan दौरा (यूएई)

यह सीरिज United Arab Emirates में आयोजित की जाएगी। पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला (स्थान: Sharjah)

  • पहला टी20I – 13 मार्च
  • दूसरा टी20I – 15 मार्च
  • तीसरा टी20I – 17 मार्च

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला (स्थान: Dubai)

  • पहला वनडे- 20 मार्च
  • दूसरा वनडे- 22 मार्च
  • तीसरा वनडे- 25 मार्च

कुल मिलाकर दौरे में तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version