Wednesday, February 25

IND vs ZIM: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारतीय क्रिकेट टीम को बीते रविवार को खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। क्यूंकि उस मैच में भारत के बल्लेबाजों ने काफी निराशा किया था। इसके चलते हुए तब यह टीम केवल 111 रन के स्कोर पर ही सिमट गई थी।

इसके बाद अब क्रिकेट के गलियारों में इसी मैच की चर्चा हो रही है। इसके बाद अब लग रहा है कि अगले मैच में भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को जरूर मिलेंगे। इसके चलते हुए आइए आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको 2 बदलाव के बारे में बताते हैं, जो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अगले मैच में कर सकते हैं।

संजू सैमसन की वापसी मानी जा रही है तय :-

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के साथ खेले जाने वाले दूसरे मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। क्यूंकि इस मैच में लगातार संघर्ष कर रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अंतिम ग्यारह से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

Sanju Samson
Sanju Samson

इसके अलावा अभिषेक शर्मा के लिए यह टी-20 विश्व कप का टूर्नामेंट अभी तक काफी निराशाजनक रहा है। क्यूंकि अभी तक इस टूर्नामेंट में वह अपने 4 मैचों में से 3 में तो डक पर आउट हुए हैं और फिर चौथे मैच में उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ 12 गेंद पर 15 रन बनाए थे। तभी तो अब ऐसे में अगले मैच में बेंच पर बैठे संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।

अक्षर पटेल को भी मिलेगा मौका :-

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में टॉस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि अक्षर पटेल के लिए बुरा लग रहा है। क्यूंकि उस मैच में उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ जाने का फैसला किया था। लेकिन उस मैच में वह कुछ नहीं कर पाए थे। तभी तो अब ऐसे में एक बार फिर अक्षर पटेल की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है।

axar patel
axar patel

इसके अलावा इस अगले मैच में अक्षर पटेल न केवल अपने स्पेल से जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं बल्कि अपने बल्ले से भी अपनी टीम के लिए काफी अहम योगदान दे सकते हैं। क्यूंकि यह उन्होंने पहले भी किया हुआ है। इसलिए अब भारतीय टीम मैनेजमेंट अगले मैच में भारत की प्लेइंग-11 में ये 2 बड़े बदलाव जरूर करना चाहेगी।

ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग-11 :-

भारतीय टीम : संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version