Thursday, February 26

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में बिना हारे टीम इंडिया ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया था। हालाँकि पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार ने उनकी राह मुश्किल जरूर कर दी है, लेकिन अभी भी भारतीय टीम पूरी तरह सेमीफाइनल से बाहर नहीं हुई है।

इस टूर्नामेंट में अब आने वाले दोनों मुकाबले भारत के लिए करो या मरो जैसे हैं। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम का अगला मुकाबला कब और किसके खिलाफ होना हैं।

ज़िम्बाब्वे से हैं अगला मैच

सुपर 8 के पहले मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल की जंग और भी रोमांचक हो गई है। अब भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को होगा।

यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 होगा। इस मैच में जीत भारत के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि एक और हार टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

वेस्टइंडीज के ऊपर निर्भर हैं भारत की उम्मीदें

इसी दिन एक और अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिस पर भारतीय फैंस की खास नजर रहेगी। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

अगर इस मैच में साउथ अफ्रीका जीत दर्ज करता है, तो वेस्टइंडीज के अंक सीमित रहेंगे और भारत के लिए समीकरण थोड़े आसान हो सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसला भारत के अपने प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा।

टीम इंडिया का आखिरी मैच वेस्टइंडीज से

सुपर 8 में भारत का आखिरी मैच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। इस मुकाबले तक पहुंचते-पहुंचते तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है। लेकिन भारत के लिए सीधा रास्ता यही है कि वह जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों को हराए।

अब हर गेंद, हर रन और हर ओवर अहम है। सेमीफाइनल का टिकट किसी गणित से ज्यादा मैदान पर दिखाए गए दमखम से तय होगा। टीम इंडिया अगर दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाती है, तो अंतिम चार में जगह बनाना मुश्किल नहीं होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version