2026 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन की तरह शुरुआत की है। उन्होंने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर 8 में जगह बना ली है। अब यहाँ से उनके लिए नॉकआउट राउंड शुरू हो रहा है। क्योंकि एक भी मैच में हार और राह मुश्किल होती जाएगी।
सुपर 8 में टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है, जहाँ उनका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया में जो क्वालीफाई करेगा उससे होना है। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम ने अब तक कितनी बार सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है और उसमें उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सुपर 8 में प्रदर्शन

2009 (इंग्लैंड) – सुपर 8 से बाहर
टीम इंडिया ने सबसे पहले साल 2009 में सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया था। हालाँकि उनके लिए यह टूर्नामेंट कुछ खास नहीं गया था, क्योंकि सुपर 8 में वो एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हुई थी।
मैच- 3
जीत- 0
हार– 3
2010 (वेस्टइंडीज) – सुपर 8 से बाहर
2010 में वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मुकाबले जीतने के बाद सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया था। इस बार भी उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को तो हराया, लेकिन बाकी मैचों में हारकर सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं किया था।
मैच- 3
जीत- 1
हार– 2
2012 (श्रीलंका) – सुपर 8 से बाहर
श्रीलंका में हुए 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआत काफी अच्छी की थी। सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली एकतरफा हार के चलते उनका नेट रन रेट काफी नीचे चला गया था, जिसके बाद उन्होंने दोनों मैच जीते, लेकिन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई।
मैच- 3
जीत- 2
हार– 1
2024 (वेस्टइंडीज & अमेरिका) – चैंपियन
क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टी20 वर्ल्ड कप को वेस्टइंडीज के साथ अमेरिका ले जाया गया था। इंडिया ने ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबले जीतते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया था। सुपर 8 में भी उन्होंने बांग्लादेश, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड को हराकर एक बार फिर से फाइनल में क्वालीफाई किया और साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर फाइनल अपने नाम कर लिया।
मैच- 3
जीत- 3
हार– 0
टीम इंडिया का सुपर 8 में कैसा है प्रदर्शन?
टीम इंडिया के लिए सुपर 8 फॉर्मेट कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 4 बार इस फॉर्मेट में टूर्नामेंट खेला है, जिसमें 3 बार वो सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं, लेकिन पिछली बार वो खिताब जीतने में सफल हुई थी।
टीम इंडिया ने सुपर 8 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। उनका विनिंग परसेंटेज 50% है।
मैच- 12
जीत- 6
हार– 6






