Wednesday, February 11

टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भारत के लिए आर अश्विन सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। वर्तमान समय में अश्विन का नाम विश्न के दिग्गज स्पिन गेंदाबाजों में लिया जाता है और अब उन्होंने कुछ ऐसा कर भी दिखाया है। आज की तारीख में जब भी अश्विन मैदान पर उतरते है तो ऐसे में हर रोज एक नया रिकॉर्ड उनका इंतजार करता है। भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। अभी दो मैचों की सीरीज में दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज में अश्विन ने कैरेबियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।

पहले ही टेस्ट मैच में अश्विन ने 12 कैरेबियाई खिलाड़ियों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच यानी पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे मुकाबले में अश्विन ने उनकी पहली पारी में दो विकेट लेकर दो भारतीय दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। अब अश्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा अश्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस दौरान अश्विन ने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ते हुए 712 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने अपने करियर में कुल 956 बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई है।


सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1- अनिल कुंबले- 956 विकेट

2- रविचंद्रन अश्विन- 712 विकेट

3- हरभजन सिंह- 711 विकेट

4- कपिल देव- 687 विकेट

5- जहीर खान- 610 विकेट

ये भी पढ़ें: जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिर क्या होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version