एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितम्बर से हो चुका है और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर को खेला जाएगा। अभी तक एशिया कप में 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसी बीच अफगानिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज़ नवीन उल हक टीम से बाहर हो गए हैं। चोट लगने के कारण वो एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसकी जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी है। अफगानिस्तान की टीम एक मैच खेलकर उसे जीत चुकी है और सुपर 4 की तगड़ी दावेदार मानी जा रही है।

एशिया कप में बिना मैच खेले ही टीम से बाहर हो गए नवीन उल हक

अफगानिस्तान ने अपना पहला मुकाबला हांगकांग के साथ खेला था, इस मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत मिली थी। उनका दूसरा मैच 16 सितम्बर को बांग्लादेश से है। इस मैच से एक दिन पहले ही नवीन उल हक के बाहर होने की खबर ने क्रिकेट फैन्स को काफी निराश किया है। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि नवीन उल हक कंधे की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं और ऐसे में मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए अनफिट घोषित कर दिया है। नवीन पहला मैच भी नहीं खेल पाए थे।

एशिया कप: नवीन उल हक की जगह अब्दुल्ला अहमदज़ाई को मिला मौका

नवीन उल हक की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 22 साल के युवा गेंदबाज़ अब्दुल्ला अहमदज़ाई को शामिल किया है। अहमदज़ाई को रिज़र्व प्लेयर के रूप में टीम में रखा गया था। अहमदज़ाई ने 10 दिन पहले ही UAE टीम के ख़िलाफ़ अपना डेब्यू किया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version