महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में जिस तरह की लोकप्रियता और सम्मान हासिल की है, ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला था। खासकर टी20 फॉर्मेट में नए खिलाड़ीयों को मौका मिला है। इस प्रारूप में अच्छी पार्टनरशिप के दम पर खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जीत दिलाई है। क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि अच्छी साझेदारी टूर्नामेंट जीता सकती है। भारतीय टीम की ओर से विमेंस टी20 इंटरनेशनल में खेली गई टॉप 5 पार्टनरशिप में सबसे ऊपर शफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी आती है।
वीमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में की गई टॉप 5 सबसे बड़ी पार्टनरशिप
1. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना
टीम इंडिया की तरफ से इस महिला जोड़ी ने टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी निभाई है। 9 नवंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 143 रनों की पार्टनरशिप की थी। इस दौरान शेफाली वर्मा ने 73 रन बनाए और स्मृति मंधाना ने 67 रन बनाए। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने 84 रनों से जीत हासिल की थी।
2. शफाली वर्मा और स्मृति मंधाना
इस सूची में दूसरे स्थान पर भी शफाली और मंधाना की जोड़ी मौजूद हैं । 5 जनवरी 2024 को इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े थे। स्मृति ने 52 गेंदों में 54 रन बनाए और शफाली वर्मा ने 44 गेंदों में 64 रन बनाए। इस मैच में भारतीय टीम को 9 विकेट से जीत मिली थी।
3. जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर
इस सूची में तीसरे स्थान पर जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर की जोड़ी शामिल है। 9 नवंबर 2018 को इन दोनों खिलाड़ियों ने न्यूज़ीलैंड टीम के खिलाफ खेलते हुए 134 रन बनाए थे। रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में 131.11 के स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए और कौर ने इस दौरान 51 गेंदों में 103 रन जोड़े। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने मुकाबला 34 रन से जीता ।
4. पूनम राउत और तिरुश कामिनी
इस सूची में चौथे स्थान पर तिरुश कामिनी और पूनम राउत की जोड़ी है। 2 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए इस जोड़ी ने 130 रन बनाए थे। इस दौरान पूनम ने 56 गेंदों में 75 रन बनाए और तिरुश कामिनी ने 57 गेंदों में 56 रन अपनी टीम के लिए जोड़े थे। इस मैच में भारतीय टीम को 49 रन से जीत मिली थी।
5. मिताली राज और स्मृति मंधाना
इस सूची में पाँचवे स्थान पर स्मृति मंधाना और मिताली राज की जोड़ी मौजूद है। 25 मार्च 2018 को इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेलते हुए इस जोड़ी ने 129 रन बनाए थे। इस दौरान मिताली ने 43 गेंदों में 53 रन बनाए और उनकी साथी खिलाड़ी मंधाना ने 40 गेंदों में 76 रन बनाए। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।







