Wednesday, February 18

Asia Cup 2025 Teams, Squads, Full Schedule and Live Streaming Details: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है। इस बार का टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, ताकि सभी टीमें अगले साल फरवरी-मार्च 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर सकें।

इस बार का एशिया कप काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी बड़ी टीमें तो होंगी ही, साथ ही ओमान और हांगकांग जैसी उभरती टीमें भी अपने खेल से प्रभावित करने की कोशिश करेंगी। यह टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का असली मंच साबित होगा।

2025 एशिया कप फॉर्मेट

इस बार टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से चार-चार टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर-फोर में जगह बनाएंगी। सुपर-फोर में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलेंगी और फिर टॉप दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

एशिया कप 2025 के ग्रुप

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान

ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग

एशिया कप 2025 के लिए सभी टीमों का स्क्वाड

भारत की टीम

भारत की टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है। उनके साथ शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे युवा बल्लेबाज हैं। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और विकेटकीपर जितेश शर्मा को शामिल किया गया है।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। संजू सैमसन को भी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। वहीं, रिंकू सिंह और हर्षित राणा को भी टीम में मौका दिया गया है।

टीम इंडिया स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे। टीम में फखर जमान, साईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में शाहीन अफरीदी, हसन अली और हारिस रऊफ का अनुभव काम आएगा। इसके अलावा, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ और अबरार अहमद जैसे ऑलराउंडर भी टीम में मौजूद हैं।

पकिस्तान का स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मुकीम।

अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान की कप्तानी राशिद खान के हाथों में है। बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पर जिम्मेदारी होगी। ऑलराउंडर के तौर पर मोहम्मद नबी, गुलबदिन नाइब और आजमतुल्लाह उमरजई शामिल हैं। गेंदबाजी में राशिद खान के साथ-साथ मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी भी टीम की ताकत बढ़ाएंगे।

अफगानिस्तान का स्क्वाड: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश का नेतृत्व लिटन दास करेंगे। उनके साथ बल्लेबाजी में तौहीद हृदॉय, तंजीद हसन और परवेज इमरान जैसे युवा खिलाड़ी होंगे। टीम में आलराउंडर शमीम हुसैन और क्वाजी नुरुल हसन भी शामिल हैं। गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद और शोरिफुल इस्लाम जैसे तेज गेंदबाज अहम भूमिका निभाएंगे।

बांग्लादेश का स्क्वाड: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, सैफुद्दीन।

ओमान की टीम

ओमान की टीम इस टूर्नामेंट में चौंकाने का दम रखती है। इस टीम की कप्तानी जतिंदर सिंह करेंगे। उनके साथ मोहम्मद नदीम, हामिद मिर्जा और आर्यन बिष्ट जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में सूफयान महमूद और शकील अहमद को जगह दी गई है।

ओमान का स्क्वाड: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, हम्माद मिर्जा, आमिर कलीम, सुफियान महमूद, आशीष ओडेद्रा, शकील अहमद, आर्यन बिष्ट, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, हसनैन अली शाह, मुहम्मद इमरान, सुफयान यूसुफ, नदीम खान, जिक्रिया इस्लाम, फैसल शाह।

हांगकांग की टीम

हांगकांग की टीम की कप्तानी यासिम मुर्तज़ा के पास है। टीम में बाबर हयात और अंशुमान रथ जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं। गेंदबाजी में नसरुल्ला राणा और एहसान खान को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, कंचित शाह और हरून अरशद जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे।

हांगकांग का स्क्वाड: यासिम मुर्तज़ा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमन राथ, कल्हन मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान।

श्रीलंका की टीम

श्रीलंकाई टीम की कप्तानी चरिथ असलंका के हाथों में है, जो पहली बार एशिया कप में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस टीम में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस जैसे शानदार बल्लेबाज हैं। इसके अलावा, ऑलराउंडर दसुन शानाका भी इस टीम का हिस्सा हैं, जिनके नेतृत्व में श्रीलंका ने 2022 में ख़िताब जीता था।

श्रीलंका का स्क्वाड: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कमिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

UAE की टीम

एशिया कप 2025 में UAE की कप्तानी अनुभवी और खतरनाक बल्लेबाज मोहम्मद वसीम के हाथों में है। इसके अलावा, इस टीम में आलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा और जुनैद सिद्दीकी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो अपनी टीम के गेमचेंजर प्लेयर्स माने जाते हैं।

UAE का स्क्वाड: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशन शराफू, आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, ईथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवदुल्लाह, मोहम्मद ज़ोहेब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सघीर खान।

एशिया कप 2025 टी20 का पूरा शेड्यूल

तारीख़: 9 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025

स्थान: संयुक्त अरब अमीरात (दुबई और अबू धाबी)

ग्रुप स्टेज मैच (भारतीय समयानुसार)

9 सितम्बर, मंगलवार

  • अफगानिस्तान बनाम हांगकांग (ग्रुप B), शेख ज़ायेद स्टेडियम, अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

10 सितम्बर, बुधवार

  • भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात (ग्रुप A), दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | शाम 7:30 बजे

11 सितम्बर, गुरुवार

  • बांग्लादेश बनाम हांगकांग (ग्रुप B), अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

12 सितम्बर, शुक्रवार

  • पाकिस्तान बनाम ओमान (ग्रुप A), दुबई | शाम 7:30 बजे

13 सितम्बर, शनिवार

  • बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (ग्रुप B), अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

14 सितम्बर, रविवार

  • भारत बनाम पाकिस्तान (ग्रुप A), दुबई | शाम 7:30 बजे

15 सितम्बर, सोमवार

  • संयुक्त अरब अमीरात बनाम ओमान (ग्रुप A), अबू धाबी | शाम 5:30 बजे
  • श्रीलंका बनाम हांगकांग (ग्रुप B), दुबई | शाम 7:30 बजे

16 सितम्बर, मंगलवार

  • बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (ग्रुप B),अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

17 सितम्बर, बुधवार

  • पाकिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात (ग्रुप A), दुबई | शाम 7:30 बजे

18 सितम्बर, गुरुवार

  • श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (ग्रुप B), अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

19 सितम्बर, शुक्रवार

  • भारत बनाम ओमान (ग्रुप A), अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

सुपर फोर स्टेज (भारतीय समयानुसार)

20 सितम्बर, शनिवार

  • B1 बनाम B2, दुबई | शाम 7:30 बजे

21 सितम्बर, रविवार

  • A1 बनाम A2, दुबई | शाम 7:30 बजे

23 सितम्बर, मंगलवार

  • A2 बनाम B1, अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

24 सितम्बर, बुधवार

  • A1 बनाम B2, दुबई | शाम 7:30 बजे

25 सितम्बर, गुरुवार

  • A2 बनाम B2, दुबई | शाम 7:30 बजे

26 सितम्बर, शुक्रवार

  • A1 बनाम B1, दुबई | शाम 7:30 बजे

फाइनल (भारतीय समयानुसार)

28 सितम्बर, रविवार

  • फाइनल मुकाबले में सुपर फोर स्टेज की दो टॉप टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

एशिया कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

एशिया कप की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध होगी, जबकि इसका टीवी पर लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1: एशिया कप 2025 कहाँ हो रहा है?

उत्तर: एशिया कप 2025 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जा रहा है। इसके मैच अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे।

प्रश्न 2: एशिया कप 2025 कब होगा?

उत्तर: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा।

प्रश्न 3: एशिया कप 2025 में कितनी टीमें खेल रही हैं?

उत्तर: इस बार एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ओमान

ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग

प्रश्न 4: एशिया कप 2025 का फाइनल कब और कहाँ होगा?

उत्तर: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा।

प्रश्न 5: एशिया कप 2025 लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देख सकते हैं?

उत्तर: एशिया कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर और टीवी पर लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version