Wednesday, June 17

एशियाई क्रिकेट टीमों के लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। 1984 में इस कप की शुरुआत हुई थी और तब से अबतक इस ट्रॉफी में कई ऐसे ऐतिहासिक मुकाबलों में बहुत से रिकॉर्ड्स बने हैं। एशिया कप टूर्नामेंट वनडे और टी-20 दोनों ही फॉर्मेट में खेला जाता है। हर सीज़न के साथ इसमें खिलाड़ियों का प्रदर्शन और रोमांच बढ़ता गया है। बल्लेबाजों के लिए एशिया कप हमेशा से ताकत और क्लास दिखाने का प्लेटफार्म रहा है। लेकिन जब बात छक्कों (Sixes) की आती है, तो कुछ ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से दर्शकों का दिल जीता है और “सिक्सेर्स के किंग” नाम से जाने जाते है।

एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं और उन्होंने किस तरह इस टूर्नामेंट को अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से खास बनाया। आइए जानते है उन टॉप प्लेयर्स के नाम

1. इंडिया टीम के रोहित शर्मा है, छक्कों  के असली बादशाह

Rohit Sharma
Rohit Sharma

एशिया कप मे सबसे अधिक छक्के के मामले में सबसे आगे रहे हैं रोहित, उन्हें “हिटमैन” यूं ही नहीं कहा जाता। रोहित ने एशिया कप  में कई बार अपनी शॉट सिलेक्शन और पावर-हिटिंग से गेंदबाजों की धुनाई की है।  बेबाक अंदाज: उनकी सबसे बड़ी खूबी है लंबे शॉट्स खेलने की क्षमता का मुख्य कारण है। चाहे तेज गेंदबाज हों या स्पिनर, रोहित शर्मा अक्सर आसानी से गेंद को दर्शक दीर्घा में भेज देते हैं। रोहित ने इस टूर्नामेंट में कुल 28 छक्के मरे है, उन्होंने एशिया कप के वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 2018 एशिया कप में शर्मा ने पाकिस्तान टीम के खिलाफ अपनी कप्तानी में नाबाद 111 रन बनाए थे। इस मैच में उनके बल्ले से बहुत से बेहतरीन छक्के देखने को मिले, इसके बाद भारतीय टीम को  इस मैच में जीत मिली ।

2. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान शाहिद अफरीदी  भी हैं

अफरीदी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी और तेजी से रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते थे।उन्होंने एशिया कप में कई मैचों को अकेले दम पर छक्कों की बरसात कर पलट दिया। उन्होंने एशिया कप में 26 छक्के लगाए हैं  2014 एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाफ़ के शाहिद 7 गेंदों पर दो लगातार छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाने वाली पारी आज भी क्रिकेट प्रेमियों को याद है।

3. सनथ जयसूर्या हैं एशिया कप तीसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

श्रीलंकन टीम के  पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या  एशिया कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते हैं। वह सिर्फ रन ही नहीं बनाते थे  गेंदबाजों पर मानसिक दबाव बनाने के लिए छक्के लगाना उनकी आदत थी। आक्रामक ओपनिंग और स्पिनर्स के खिलाफ खासतौर पर बड़े-बड़े शॉट खेलना उनकी पहचान थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 23 छक्के लगाए हैं एशिया कप के इतिहास में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी कहे जाते हैं।

4. एशिया कप में छक्के मरने की लिस्ट में चौथे नंबर पे सुरेश रैना

एशिया कप के 13 मैचों मे रैना ने 60.77 की औसत से 18 छक्के मारे है  इस टूर्नामेंट में बहुत से ऐसे मुकाबले में रैना ने अपने बैटिंग के  दम पर भारतीय टीम को जीत दिलाई है उनके खेलने की तकनीक ही उन्हें और खिलाड़ियोंसे खास बनाती है

5. मोहम्मद नबी ने छक्के लगाने की लिस्ट में 5 वें नंबर पर हैं

मोहम्मद नबी एशिया कप में लंबे-लंबे  छक्के मरने के लिए जाने जाते हैं नबी ने इस टूर्नामेंट में  11 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 24.27 की औसत से 13 छक्के लगाए है इनका पावर हिटिंग शॉट्स फैन्स को काफी पसंद आता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version