क्रिकेट को शुरू हुए जल्द ही 150 साल पूरे होने वाले है। इस खेल को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध करने के लिए अलग अलग फॉर्मेट का निर्माण किया गया। टेस्ट क्रिकेट इस खेल का सबसे पुराना और कठिन फॉर्मेट है जबकि टी20 क्रिकेट को इसलिए शुरू किया गया था ताकि इसको और प्रसिद्ध किया जा सकें जो सफल भी हुआ है।

इस फॉर्मेट को शुरू हुए दो दशक होने वाले है जिसमें कई बल्लेबाजों ने अपने खेल से फैंस को लुभाया है। दर्शक भी स्टेडियम में चौके छक्के देखने के लिए आते है। टी20 क्रिकेट को ग्लोबली क़ाफी पहचान मिली है। तो चलिए जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के किस खिलाड़ी ने मारे है।

इन खिलाड़ियों ने मारे हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

5. एलेक्स हेल्स

 

alex hales
alex hales

इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स भी छक्के लगाने की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है। उन्होंने भले ही इंग्लिश टीम के लिए ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हो लेकिन टी20 लीग में उनका नाम काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने साल 2022 में इंग्लिश टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

एलेक्स हलेस ने टी20 में 501 पारियों में 569 छक्के लगाए है। यहीं नहीं उन्होंने 505 मैचों में 29.88 की औसत और 146 के स्ट्राइक रेट से 13866 रन भी बनाये है।

4. निकोलस पूरन

nicholas pooran
nicholas pooran

वेस्टइंडीज के एक और बिग हिटर छक्के लगाने की लिस्ट में टॉप 5 में आते है। विंडीज के खिलाड़ियों को पावर हिटिंग के लिए जाना जाता है और वो इसमें सफल भी होते है। युवा खिलाड़ी निकोलस पूरन ने बेहद कम उम्र में ही अपने आपको इस लिस्ट में शामिल करा लिया है। उन्होंने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लिया था और लीग क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे है। वो समय जल्द आएगा जब वो अपने हमवतन क्रिस गेल को छक्कों के मामले में पीछे छोड़ देंगे।

पूरन ने 413 मैचों में 657 छक्के लगाए है। इस दौरान उनके नाम इस फॉर्मेट में 29.56 की औसत और 149 के स्ट्राइक रेट से 9549 रन दर्ज है।

3. आंद्रे रसेल

andre russell
andre russell

टी20 क्रिकेट के धाकड़ खिलाड़ियों में शामिल आंद्रे रसेल अपनी मसल पॉवर के लिए जाने जाते है। वो अपनी ताकत से ही गेंद को किसी भी मैदान के पार करा देते है। उनके सामने डेथ ओवरों में अच्छे से अच्छे गेंदबाज भी गेंदबाजी करते हुए डरता था कि अगर गेंद स्लॉट में गिर गयी तो फिर वो बाउंड्री पार ही जाएगी। वो छोटे फॉर्मेट में छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आते है।

रसेल ने टी20 क्रिकेट में 563 मैच खेले है जिनकी 486 पारियों में 761 छक्के लगाए है। यहीं नहीं उनके नाम 563 मुकाबलों में 26.36 की औसत और 167 के स्ट्राइक रेट से 9360 रन दर्ज है।

2. कायरन पोलार्ड

kieron pollard
kieron pollard

वेस्टइंडीज के एक और ताबड़तोड़ खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल है। विंडीज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते है। इस दिग्गज ऑलराउंडर ने अपने देश के लिए तो बहुत से मैच जिताये ही है और इसके साथ दुनियाभर की टी20 लीग में अपनी सिक्स हिटिंग क्षमता से लोगों को दीवाना बनाया है।

पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 709 मैचों में 935 छक्के लगाए है। इस दौरान उन्होंने 631 पारियों मेंके 31.55 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 13916 रन बनाये है। इस दौरान उनके नाम 63 अर्धशतक भी शामिल है।

1. क्रिस गेल

chris gayle
chris gayle

टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल ने सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। गेल के सामने गेंदबाजी करते हुए बड़े से बड़े गेंदबाजों के हाथ भी कांपते थे। उनको यूनिवर्स बॉस के नाम के नाम से जाना जाता है। दुनिया भर की अलग अलग टी20 लीग में उन्होंने अपने बल्ले से धाक जमाई है।

गेल टी20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में टॉप पर आते है. उन्होंने 463 मैचों की 455 पारियों में 1056 रन छक्के मारे है। वो इस सूची में एकलौते खिलाड़ी है जिन्होंने ये कारनामा किया है। इसके साथ ही उनके नाम टी20 क्रिकेट में 36.22 की औसत और 144 के स्ट्राइक रेट से 14562 रन दर्ज है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version