Tuesday, February 17

T20 Asia Cup final: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर खिताब पर अपना कब्जा किया है। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 9वां और टी-20 प्रारूप में अपना दूसरा खिताब जीता है। वहीं टीम इंडिया की इस खिताबी जीत में बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई है। इस मैच में उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके चलते हुए आइए एशिया कप के इतिहास में सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. भानुका राजपक्षे :-

इस सूची में पहले पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे का नाम आता है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 एशिया कप 2022 के फाइनल में अपनी टीम के लिए यह अहम पारी खेली थी। वहीं तब यह फाइनल मैच दुबई में खेला गया था। इस मैच में उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 71 रन की शानदार पारी खेली थी।

Bhanuka Rajapaksa
Bhanuka Rajapaksa

उनकी इस पारी में हमें 6 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले थे। तब उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए श्रीलंका की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तानी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 147 रन ही बना पाई थी।

2. तिलक वर्मा :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम आता है। वहीं इस फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 146 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम ने जब 10 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया था, तब क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए तिलक वर्मा आए।

Tilak Varma
Tilak Varma

इसके बाद उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे। जबकि इसके अलावा उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर भी 60 रन की साझेदारी की थी। इस मैच में उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद रहते हुए 69 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी में हमें 3 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।

भारतीय टीम ने जीता रिकॉर्ड 9वां खिताब :-

Tilak Varma
Tilak Varma

भारतीय क्रिकेट टीम ने कुल 9वां एशिया कप का खिताब भी जीत लिया है। क्यूंकि इससे पहले भी भारतीय टीम एशिया कप के टूर्नामेंट को साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, और 2023 में जीत चुकी है। वहीं इनमें से भारतीय टीम टी-20 प्रारूप में साल 2016 में इसकी विजेता भी बनी थी।

3. शिखर धवन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आता है। इसके अलावा वह टी-20 एशिया कप के फाइनल में 60 से ज्यादा रन बनाने पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने थे। उस समय यह फाइनल मैच ढाका में खेला गया था। तब इस फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान बांग्लादेश को हराया था।

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

इसके बाद धवन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं इस मैच में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज धवन ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का भी आया था। तभी तो उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए भारतीय टीम ने 121 रनों का लक्ष्य हासिल करने में सफलता प्राप्त की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version