Monday, February 2

T-20 Asia Cup: एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट इस बार टी-20 प्रारूप ने खेला जा रहा है। एशिया कप के इस फॉर्मेट में खेलते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम भी कई बार अपनी बल्लेबाजी के दम पर मैच का पासा पलटने में कामयाब रही है। वहीं इस दौरान उनके कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने लगातार रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती दी है और कई यादगार पारियां भी खेली हैं।

इसके अलावा उस समय चौकों-छक्कों से सजी उनकी इन पारियों ने केवल श्रीलंका को जीत ही नहीं दिलाई थी बल्कि उनको टूर्नामेंट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में भी शामिल कर दिया था। इस आगामी टूर्नामेंट से पहले आइए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंका के बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. भानुका राजपक्षे :-

इस सूची में पहले पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज भानुका राजपक्षे का नाम आता है। साल 2022 के संस्करण में उन्होंने अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 47.75 की बल्लेबाजी औसत और 149.21 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 191 रन भी बनाए हैं।

Bhanuka Rajapaksa
Bhanuka Rajapaksa

वहीं इस दौरान वह 2 बार नाबाद भी रहे हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया है। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 71 रन का रहा है। इसके अलावा अपनी टीम के लिए राजपक्षे 190 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र श्रीलंकाई बल्लेबाज भी हैं।

2. पथुम निसांका :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 34.60 की बल्लेबाजी औसत और 115.33 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 173 रन भी बनाए हैं।

Pathum Nissanka
Pathum Nissanka

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 55 रनों का रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उन्होंने अभी तक कुल 15 चौके और 5 छक्के भी लगाए हैं।

3. कुसल मेंडिस :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने भी इसी टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले हैं।

Kusal Mendis
Kusal Mendis

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 25.83 की बल्लेबाजी औसत और 156.56 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं। जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 60 रन का रहा है। इसके अलावा इस दौरान वह 2 बार बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।

4. दिनेश चांदीमल :-

इस सूची में चौथे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज दिनेश चांदीमल का नाम आता है। साल 2016 में उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था। इसके अलावा उन्होंने अभी तक इसमें कुल 4 मैच खेले हैं।

Dinesh Chandimal
Dinesh Chandimal

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 4 पारियों में 37.25 की बल्लेबाजी औसत और 109.55 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 149 रन भी बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 58 रन का रहा है। वहीं अभी तक उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में 19 चौके और 2 छक्के भी लगाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version