Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। इसके चलते हुए भारत ने अपना नौवां एशिया कप खिताब भी जीता है। वहीं इस पूरे टूर्नामेंट में हमें भारतीय बल्लेबाजों का जलवा भी देखने को मिला है। इसके चलते हुए आइए एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में भी बताते हैं।
1. अभिषेक शर्मा :-

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में पहले पायदान पर आते हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 7 मैचों में खेलते हुए 44.86 की बल्लेबाजी औसत के साथ और 200 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 32 चौके और 19 छक्के भी निकले थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 3 शानदार अर्धशतक भी लगाए हैं। जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 75 रन का रहा है।
2. पुथुम निसंका :-

इस सूची में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के बल्लेबाज पुथुम निसंका का नाम आता है। उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में 6 मैचों में खेलते हुए 160.12 की स्ट्राइक रेट और 43.50 की बल्लेबाजी औसत के साथ 261 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 23 चौके भी आए थे। इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से एकमात्र शतक भी आया है।वहीं यह इस टूर्नामेंट का एकमात्र शतक भी रहा है।
3. साहिबजादा फरहान :-

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का नाम आता है। उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में 7 मैचों में खेलते हुए 116.04 की स्ट्राइक रेट और 31 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 217 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 8 छक्के भी आए हैं।
4. तिलक वर्मा :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के ने बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम आता है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच को जीताने में उन्होंने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने 6 पारियों में खेलते हुए 129.73 की स्ट्राइक रेट और 64 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 192 रन बनाए हैं।
5. फखर जमान :-

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान का नाम आता है। उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में 7 मुकाबलों में खेलते हुए 120.67 की स्ट्राइक रेट और 30.17 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 181 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के भी लगाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







