Friday, February 13

Asia Cup 2025: इस बार एशिया कप 2025 टूर्नामेंट को टी-20 प्रारूप में खेला जाने वाला है। तभी तो इस फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप ने सभी क्रिकेट प्रेमियों को कई बार ऐसा रोमांच दिया है। तब बल्लेबाजों ने गेंदबाजों पर तूफानी अंदाज में हमला करते हुए काफी सारे रन बनाए हैं। लेकिन इस फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में केवक एक बार ही किसी टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया है। इस बीच चौकों-छक्कों से सजी कई पारियां देखने को भी मिली है। आइए इस टूर्नामेंट के आगामी संस्करण (एशिया कप 2025) से पहले सबसे बड़े टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. भारतीय क्रिकेट टीम :-

इस सूचि में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2022 में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ दुबई में अपने 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया था। उस मैच में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 122 रन बनाए थे।

virat-kohli
virat-kohli

जबकि इस बीच केएल राहुल के बल्ले से भी 62 रन आए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में तब अफगानिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर केवल 118 रन ही बना पाई थी। उस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ 4 रन देकर 5 विकेट लिए थे। तब भारतीय टीम को मैच में 101 रन से जीत मिली थी।

2. पाकिस्तान क्रिकेट टीम :-

इस सूचि में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने भी हांगकांग की टीम के खिलाफ खेलते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। उस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन की पारी खेली थी।

Mohammad Rizwan
Mohammad Rizwan

जबकि फखर जमान ने भी 41 गेंदों में 53 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में तब हांगकांग की टीम केवल 38 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। उस मैच में शादाब खान ने 2.4 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे। तब उस मैच में पाकिस्तान की टीम को 155 रन से जीत मिली थी।

3. भारतीय क्रिकेट टीम :-

इस सूचि में तीसरे स्थान पर भी भारतीय क्रिकेट टीम का ही नाम आता है। साल 2022 में टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में खेलते हुए हांगकांग की टीम के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। उस मैच में भी दिग्गज बल्लेबाज कोहली के बल्ले से 44 गेंदों में 59 रन आए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

जबकि इसी मैच में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए थे। तब उस मैच में उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले थे। इन रनों के जवाब में तब हांगकांग की टीम 152/5 का स्कोर ही बना पाई थी। इस मैच में भारतीय टीम को 40 रनों से जीत मिली थी।

4. श्रीलंका क्रिकेट टीम :-

इस सूची में चौथे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने इसी टूर्नामेंट में खेलते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया था। तब बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे।

srilanka cricket team
image source vis getty images

इसके बाद श्रीलंका की टीम को 184 रन का लक्ष्य दिया था। इसके बाद कुसल मेंडिस ने 37 गेंदों पर शानदार 60 रन बनाए थे। जबकि अन्य बल्लेबाज दासुन शनाका के बल्ले से 33 गेंदों में 45 रन भी आए थे। वहीं उस मैच को श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट से जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version