Thursday, February 12

T20 Asia Cup: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में कई बार अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने दमदार गेंदबाजों की बदौलत काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है। इस दौरान उनके स्पिन गेंदबाजों ने सभी विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। जबकि इस बीच कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से लगातार विकेट लेकर अपनी टीम को काफी मजबूती दी है और कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। आइए इस आगामी संस्करण से पहले अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. राशिद खान :-

इस मामले में पहले पायदान पर अफगानिस्तान टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान का नाम आता है। साल 2016 में इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इसमें 8 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 8 पारियों में 18.36 की गेंदबाजी औसत से 11 विकेट लिए हैं।

Rashid Khan
Rashid Khan

जबकि इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.51 की रही है। वहीं इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/22 का रहा है। इसके अलावा साल 2025 में यह खिलाड़ी अफगानिस्तान की कप्तानी करते हुए भी दिखाई देने वाले हैं।

2. मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में 7-7 विकेट लिए हैं। इस बीच मुजीब ने अभी तक खेले 5 मैचों की 5 पारियों में 15.85 की गेंदबाजी औसत के साथ ये विकेट लिए हैं। जबकि इस बीच उनकी इकॉनमी 5.55 की रही है।

Mohammad Nabi
Mohammad Nabi

इसके अलावा उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/16 का रहा है। वहीं दूसरी तरफ नबी ने भी खेले अपने 8 मैचों की 8 पारियों में 30 की औसत और 7.24 की इकॉनमी रेट से इन विकटों को लिया है। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/17 का रहा है।

3. फजलहक फारूकी :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने इसमें कुल 5 मैच खेले हैं।

Fazalhaq Farooqui
Fazalhaq Farooqui

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 25.33 की गेंदबाजी औसत से 6 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.36 की रही है। इसके अलावा वह अभी तक एक बार भी 5 विकेट हॉल या 4 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/11 का रहा है।

4. फरीद अहमद :-

इस सूची में चौथे पायदान पर फरीद अहमद का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था। लेकिन इस दौरान उनको केवल 2 ही मैच खेलने का मौका मिला था।

Farid Ahmed
Farid Ahmed

इनमें खेलते हुए उन्होंने अभी तक 5 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी गेंदबाजी औसत 17.60 की रही थी। लेकिन इस टूर्नामेंट में खेलते हुए फरीद काफी महंगे साबित हुए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 11 की रही है। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/31 का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version