Friday, February 13

Asia Cup 2025: टी-20 एशिया कप 2025 की शुरुआत आगामी 9 सितंबर से होने वाली है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में खेलते हुए एशिया कप के ख़िताब को भारतीय टीम ने एक बार जीता है। वहीं अब स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार की अगुवाई में भी भारतीय टीम इस आगमी टूर्नामेंट में एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इस बीच आइए टी-20 प्रारूप में हुए एशिया कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. विराट कोहली :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी-20 एशिया कप में खेलते हुए कुल 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने अपना पहला मैच साल 2016 के एशिया कप में खेला था। जबकि आखिरी बार वह इसमें साल 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

इस दौरान खेलते हुए उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 10 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 9 पारियों में 85.80 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए थे। इसके अलावा वह अभी तक एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

2. मोहम्मद रिजवान :-

इस सूचि में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम आता है। उन्होंने भी एशिया कप के इस फॉर्मेट में खेलते हुए नाबाद 78 रन की सर्वोच्च पारी खेली थी। जबकि इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए हैं। इस फॉर्मेट में खेलते हुए उन्होंने कुल 6 मैच खेले हैं।

Mohammad Rizwan
Mohammad Rizwan

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 56.20 की बल्लेबाजी औसत और 117.57 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह अभी तक इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। जबकि इस बार वह एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम में नहीं चुने गए हैं।

3. रोहित शर्मा :-

इस सूचि में तीसरे पायदान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के टी-20 प्रारूप में खेलते हुए उनके बल्ले से 83 रन सर्वोच्च स्कोर भी आई है। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। साल 2016 में उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

जबकि आखिरी बार वह इसमें साल 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने भी टूर्नामेंट में कुल 9 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 9 पारियों में 30.11 की बल्लेबाजी औसत से 271 रन बनाए थे। जबकि इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 141.14 की रही थी।

4. इन बल्लेबाजों ने भी 2 बार बनाए हैं 50+ रन के स्कोर :-

इस सूचि में चौथे पायदान पर संयुक्त रूप से 4 बल्लेबाजों का नाम आता है। इनमें हांगकांग के बाबर हयात, श्रीलंका के पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, और दिनेश चांदीमल का नाम शामिल हैं। ये सभी इस टूर्नामेंट में 2-2 बार 50+ रन का स्कोर बना चुके हैं। इसके अलावा हयात ने एशिया कप में 1 शतक और 1 ही अर्धशतक लगाया है।

Babar Hayat
Babar Hayat

जबकि इस बीच उन्होंने 5 पारियों में 235 रन बनाए हैं। इसके अलावा निसांका ने भी 2 अर्धशतकों की मदद से 173 रन बनाए हैं। वहीं श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 2 अर्धशतकों के चलते 155 रन बनाए हैं। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम के ही बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने भी इस टूर्नामेंट अपने 2 अर्धशतकों की मदद से 149 रन बनाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version