टीम इंडिया को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस टूर में व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जानी है, जिसमें 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। हालांकि इस सीरीज के पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो बड़े झटके लग गए हैं। उनके दो स्टार खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर बैकअप खिलाड़ियों को भी टीम में जोड़ा गया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी बाहर हो गए हैं और उनकी जगह किसे टीम में जगह दी गई है।
जोश इंग्लिश हुए शुरुआती दो मैचों से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश चोट के चलते बाहर हो गए हैं। वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं, जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है। इसी इंजरी के चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुई टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। अब इंडिया के खिलाफ भी वह खेलते हुए नहीं दिखेंगे। हालांकि आखिरी वनडे तक उनके पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है।
उनकी जगह टीम में अलेक्स कैरी को जगह दी गई है। हालांकि वह दूसरे मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे, क्योंकि वह एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड मैच खेल रहे होंगे और पहले वनडे के साथ यह मैच भी साथ में खेला जा रहा होगा, इसलिए वह दूसरे मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे।
पर्थ वनडे में एडम जेम्पा भी नहीं होंगे हिस्सा
यहीं नहीं, लेग स्पिन गेंदबाज एडम जेम्पा भी पहले वनडे में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। क्योंकि वह पिता बनने वाले हैं। हालांकि दूसरे वनडे के दौरान वह टीम के साथ जुड़ सकते हैं, क्योंकि वहां से अपने घर जाना उन्हें सरल पड़ेगा और वह उन दोनों मैचों में खेल सकते हैं। टी20 सीरीज के सभी मैचों में वह खेल सकते हैं।
मैथ्यू कुहनेमैन को दी गई जगह
ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच के लिए लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज मैथ्यू कुहनेमैन को टीम में जगह दी है। उन्हें लगभग 3 सालों के बाद टीम में शामिल किया गया है। इस स्पिनर ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उसके बाद उन्हें कई बार टीम में जगह दी गई थी, लेकिन प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।
इंडिया वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिपे (विकेटकीपर), मैट रेनेसॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा।







