Asia Cup 2025: टी-20 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले गए मैच हमेशा रोमांच और कड़ी टक्कर से भरे रहे हैं। इन मैचों में बल्लेबाज जहां ताबड़तोड़ रन बनाते हैं तो वहीं गेंदबाज धारदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने की क्षमता भी रखते हैं। इस बीच इन मैचों में कई गेंदबाजों ने शानदार स्पेल डालकर विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान भी किया है। आइए एशिया कप टी-20 प्रारूप के आगामी संस्करण से पहले दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. वाशिंगटन सुंदर :-

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर का नाम आता है। उन्होंने साल 2018 में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

Washington-Sundar
Washington-Sundar/Getty Images

तब से लेकर अभी तक उन्होंने 10 मैचों की इतनी ही पारियों में खेलते हुए 18.40 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 10 विकेट ही लिए हैं। वहीं इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.75 की रही है। जबकि उनका इस टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/22 का रहा है।

2. युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 गेंदबाज युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह का नाम आता है। इन दोनों भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलते हुए 9-9 विकेट लिए हैं। इस बीच गेंदबाज चहल ने 6 पारियों में 17 की गेंदबाजी औसत के साथ और 6.37 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए इन विकटों को लिया है।

Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal

जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/18 का रहा है। उनके अलावा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी 5 पारियों में 13.11 की गेंदबाजी औसत और 6.61 की इकॉनमी के साथ इन विकटों को लिया है। जबकि उनका बांग्लादेश की टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/14 का रहा है।

3. दीपक चाहर, अल अमीन हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज दीपक चाहर, अल अमीन हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान का नाम आता है। इन तीनों ही गेंदबाजों ने एक दूसरे की टीमों के खिलाफ खेलते हुए 8-8 विकेट को लिया है। इस बीच चाहर ने 3 पारियों में 7 की गेंदबाजी औसत और 5.41 की इकॉनमी से इन विकटों को लिया है।

Deepak Chahar
Deepak Chahar

जबकि अमीन हुसैन ने भी इस दौरान 27.87 की गेंदबाजी औसत और 8.31 की इकॉनमी से इन विकटों को लिया है। उनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने भी 13 पारियों में खेलते हुए 57.37 की खराब गेंदबाजी औसत और 9.43 की इकॉनमी से इन 8 विकटों को लिया है।

4. :- शाकिब अल हसन, रूबैल हुसैन, हार्दिक पांड्या और तंजीम हसन शाकिब :-

इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से शाकिब अल हसन, रूबैल हुसैन, हार्दिक पांड्या और तंजीम हसन शाकिब का नाम आता है। क्यूंकि इन सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे की टीमों के खिलाफ खेलते हुए इन 7-7 विकटों को लिया है।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

इस बीच शाकिब ने 8 पारियों में 30.28 की गेंदबाजी औसत से इन विकटों को लिया है। जबकि हुसैन ने 19.28 की गेंदबाजी औसत से 7 विकेट लिए हैं। उनके अलावा हार्दिक ने भी 7 पारियों में ही 29.28 की गेंदबाजी औसत के साथ ये विकेट लिए हैं। इसके अलावा तंजीद ने भी 3 पारियों में 21.14 की गेंदबाजी औसत से इन विकटों को लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version