Saturday, February 14

Asia Cup 2025: बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इस बीच भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को लंबे समय बाद भारत की टी20 टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा शुभमन गिल का प्रमोशन भी किया गया है। उनको इस बार भारतीय टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। जबकि इस बार स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। लेकिन इस बीच ऐसा लग रहा है कि अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल इस एशिया कप टूर्नामेंट में भारत के लिए ओपनिंग करने वाले हैं।

सैमसन और गिल में कौन करेगा ओपनिंग :-

एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की घोषणा करते हुए चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने भी शुभमन गिल ही ओपनिंग करेंगे इसकी तरफ इशारा किया था। इस बीच उन्होंने कहा कि सैमसन इसलिए ही भारतीय टीम की ओपनिंग कर रहे थे, क्यूंकि उस समय टीम इंडिया में गिल मौजूद नहीं थे।

Shubman Gill
Shubman Gill

उनकी इस बात से अब यह साफ होता है कि अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ही एशिया कप 2025 में भारत के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले आइए यह भी जान लेते हैं कि टी20 में गिल और संजू सैमसन किसका रिकॉर्ड अच्छा है।

शुभमन गिल का टी20 रिकॉर्ड :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। लेकिन उन्होंने अभी तक भारत के लिए 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 30.42 की बल्लेबाजी औसत और 139.27 की स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उनका स्ट्राइक रेट 138.71 और बल्लेबाजी औसत 39.44 का रहा है। इस लीग में उन्होंने 115 पारियों में खेलते हुए कुल 3866 रन बनाएं हैं। वहीं इस बीच अगर यह टी20 के हिसाब से देखा जाए तो गिल का स्ट्राइक रेट उतना भी अच्छा नहीं है।

संजू सैमसन का टी20 रिकॉर्ड :-

भारत के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को उनके शानदार प्रदर्शन के चलते हुए पिछले कुछ समय से लगातार टी20 टीम में मौका मिल रहा है। क्यूंकि इस बीच उन्होंने अपने आप को साबित भी किया है। इस बीच उन्होंने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन भी किया है। इस दौरा खेलते हुए वह 3 टी20 इंटरनेशनल शतक भी लगा चुके हैं।

Sanju Samson
Sanju Samson

इसके अलावा अब इस बात से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओपनिंग करते हुए वो कितनी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने अभी तक भारत के लिए कुल 42 टी20 इंटरनेशनल मैच खजेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 861 रन बनाए हैं। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। तभी तो अब अगर देखा जाए तो उन्होंने 152.38 की स्ट्राइक रेट और 25.32 की बल्लेबाजी औसत से ये रन बनाए हैं, जो इस फॉर्मेट के हिसाब से काफी अच्छा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version