Hockey Asia Cup: भारत में होने वाले हॉकी एशिया कप 2025 से पाकिस्तान और ओमान की टीमें बाहर हो गई हैं। वहीं अब इन टीमों के बाहर होने के बाद दूसरी टीमों की किस्मत खुल गई है। इसके अलावा मेजबान भारत को चीन, जापान और कजाखस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। जबकि पूल बी में मलेशिया, कोरिया, चीनी ताइपे और बांग्लादेश की टीम को जगह मिली है। इस बार मलेशिया और बांग्लादेश की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ 29 अगस्त को इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी।
पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को मिला मौका :-
हॉकी एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के लिए अब पाकिस्तान की हॉकी टीम की जगह पर बांग्लादेश की टीम को शामिल कर लिया गया है। वहीं इस टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में होने जा रहा है।

पाकिस्तान की हॉकी टीम का काफी समय से एशिया कप में खेलने को लेकर संशय चल रहा था। वहीं अब इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित होने के बाद यह जानकारी दी गई कि पाकिस्तान और ओमान की टीम इसका हिस्सा नहीं होने वाले हैं। क्यूंकि इस बार ओमान की जगह कजाखस्तान की टीम को मौका मिला है।
ग्रुप ए में शामिल हुई भारतीय हॉकी टीम :-
हॉकी एशिया कप 2025 में मेजबान भारत को चीन, जापान और कजाखस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। जबकि पूल बी में मलयेशिया, कोरिया, चीनी ताइपे और बांग्लादेश की टीम को जगह दी गई है। इसके अलावा मलेशिया और बांग्लादेश की टीम के बीच 29 अगस्त को खेले जाने वाले मैच से इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की शुरुआत भी हो जाएगी। जबकि इसी दिन के अंतिम मैच में भारत और चीन की हॉकी टीम एक दूसरे के आमने-सामने होगी।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट का फाइनल, तीसरे स्थान का प्लेऑफ और पांचवें-छठे स्थान का क्लासीफिकेशन मैच सात सितंबर को खेला जाएगा। इस बीच भारत सरकार ने कहा था कि वह टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा मुहैया कराएगी। लेकिन फिर भी पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने सुरक्षा कारणों को लेकर भारत की यात्रा करने से इनकार कर दिया है।

इसके अलावा टूर्नामेंट के आयोजकों ने आठ टीम के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह लेने के लिए पहले ही बांग्लादेश की हॉकी टीम से संपर्क कर लिया था। क्यूंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ सैन्य टकराव के कारण पाकिस्तान के एशिया कप में भाग लेने को लेकर अनिश्चितता थी। जबकि यह टूर्नामेंट साल 2026 विश्व कप की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है। इसके अलावा भारत की सरकार ने आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






