Saturday, February 14

Asia Cup 2025: बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा इस आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने तीन स्टार स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है। वहीं इस बार एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का आगाज यूएई में होने होने जा रहा है। लेकिन इस समय इसके लिए अब एक महीने से भी कम समय रह गया है।

इसके लिए बीते 19 अगस्त को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया गया है। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है। जबकि इस टीम की उपकप्तानी शुभमन गिल की हाथों में रहने वाली है। लेकिन अब इस आगामी टूर्नामेंट में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी, इसके लिए एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

टीम का मिडिल ऑर्डर :-

इसके अलावा एशिया कप में भारत की प्लेइंग-11 में तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा खेलते दिखाई दे सकते हैं। जबकि चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव एक्शन में दिखाई देंगे। इस बीच अब स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का पत्ता काटना हुआ दिखाई दे रहा है।

Tilak Verma
image source via getty images

इस बीच अब विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा मिडिल ऑर्डर में शामिल हो सकते हैं। क्यूंकि वह एक पावर हिटिंग बल्लेबाज हैं। उनकी यह काबिलियत अब भारत को मैच जिताने के काम आ सकती है। जबकि नंबर-6 पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

3 स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस समय आगामी टूर्नामेंट एशिया कप 2025 के लिए अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है। इसके लिए बीते दिन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव ने अपनी 15 सदस्यीय टीम भी घोषित कर दी है। तभी तो इस बार भारतीय स्क्वॉड में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके चलते हुए इस आगामी टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है।

kuldeep, varun and Akshar
kuldeep, varun and Akshar

इस बार भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल, लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और लेगब्रेक गुगली डालने वाले वरुण चक्रवर्ती एक साथ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। क्यूंकि इस बीच जो गौर करने वाली बात है वह यह है कि यूएई की पिच अमूमन काफी धीमी होती है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिनरों को काफी अधिक मदद मिलती है। तभी तो अब ऐसे में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर 3 स्पिनरों की रणनीति को अपना सकते हैं।

तेज गेंदबाजी का ज़िम्मा संभालेंगे ये धुरंधर :-

आगामी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के पेस बॉलिंग अटैक की अगुवाई स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर अर्शदीप सिंह भी दूसरे प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

लेकिन इस टीम में हर्षित राणा भी मौजूद हैं। इस बीच अर्शदीप के आंकड़े अभी तक टी20 फॉर्मैट में काफी शानदार रहे हैं। इसके चलते हुए अब टीम मैनेजमेंट हर्षित राणा के ऊपर अर्शदीप सिंह को तरजीह दे सकता है।

भारत की संभावित-11 इस प्रकार है :-

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह व वरुण चक्रवर्ती.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version