Asia Cup 2025: आगामी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। क्यूंकि बीते दिन BCCI ने अपने 15 सदस्यीय टीम का स्क्वाड चुन लिया है। इस टूर्नामेंट के लिए मिस्टर 360 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि अन्य स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की भी लंबे समय बाद भारत की टी20 टीम में वापसी हुई है।
इसके अलावा इस आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभमन गिल को भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान भी बना दिया गया है। वहीं इस बार एशिया कप के स्क्वाड में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है। इनमे अलावा रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को भी टीम में चुना गया है। इस बीच आइए जानते हैं कि इन खिलाड़ियों की आईसीसी टी20 रैकिंग क्या है।
एशिया कप स्क्वाड में शामिल भारतीय बल्लेबाजों की ICC टी20 रैकिंग :-

अभिषेक शर्मा – नंबर-1 ICC Rankings
तिलक वर्मा – नंबर-2 ICC Rankings
सूर्यकुमार यादव – नंबर-6 ICC Rankings
संजू सैमसन – नंबर- 34 ICC Rankings
शुभमन गिल – नंबर – 41 ICC Rankings
रिंकू सिंह – नंबर-57 ICC Rankings
एशिया कप स्क्वाड में शामिल भारतीय गेंदबाजों की ICC टी20 रैंकिंग :-

वरुण चक्रवर्ती – नंबर-4 ICC Rankings
अर्शदीप सिंह – नंबर – 9 ICC Rankings
अक्षर पटेल – नंबर -14 ICC Rankings
कुलदीप यादव – नंबर 37 ICC Rankings
जसप्रीत बुमराह – नंबर- 42 ICC Rankings
एशिया कप स्क्वाड में शामिल भारतीय ऑलराउंडर्स की ICC टी20 रैंकिंग :-

हार्दिक पांड्या – नंबर- 1 ICC Rankings
अक्षर पटेल – नंबर – 11 ICC Rankings
अभिषेक शर्मा – नंबर 15 ICC Rankings
शिवम दुबे – नंबर 31 ICC Rankings
टी20 रैकिंग में है भारतीय खिलाड़ियों का जलवा :-
इस बीच अगर टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग तीनों को मिलाकर देखें तो इस समय टॉप-10 में 6 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 और तिलक वर्मा दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं।

जबकि सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-6 पर मौजूद हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बने हुए हैं। वहीं इस समय गेंदबाजों की टी20 रैकिंग में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड :-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







