Friday, February 27

एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में हराकर सुपर फोर के लिए एक कदम बढ़ा दिया है, जबकि अगला मुकाबला टीम इंडिया और यूएई के बीच खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम ने दुबई में जमकर अभ्यास किया। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन किस प्रकार से हो सकती है।

शुभमन और अभिषेक करेंगे ओपनिंग

Abhishek And Shubman Gill Will Open Against HongKong
Abhishek And Shubman Gill Will Open Against HongKong

एशिया कप से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने यह बताया था कि ओपनिंग जोड़ी में बदलाव देखने को मिल सकता है और अब अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन नहीं बल्कि उपकप्तान शुभमन गिल खेलते हुए दिख सकते हैं। वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट के चलते टीम से बाहर चल रहे थे लेकिन अब वापस वे अपने स्थान पर ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं।

जबकि नंबर 3 के स्थान पर तिलक वर्मा खेल सकते हैं। यह ऐसी जगह थी, जिसको लेकर काफी कंपटीशन चल रहा है कि क्या संजू को मौका दिया जा सकता है, लेकिन तिलक ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, ऐसे में वह अपनी जगह बरकरार रखेंगे।

सूर्या, दुबे और हार्दिक संभालेंगे मध्यक्रम की जिम्मेदारी

वहीं अगर टीम इंडिया के मध्यक्रम की बात करें, तो नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव खेल रहे होंगे। जबकि नंबर 5 पर शिवम दुबे को मौका दिया जा सकता है, क्योंकि उनको इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया गया था और उन्होंने वहां पर मुश्किल परिस्थितियों में आकर कमाल का प्रदर्शन किया था। इसलिए उनको तरजीह दी जा सकती है। वहीं नंबर 6 पर टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेल रहे होंगे। उनकी पोजीशन पर किसी को कोई संदेह नहीं है।

जितेश को दी जा सकती है कीपिंग में प्राथमिकता

कीपर बैटर के स्थान पर टीम में शामिल किए गए जितेश शर्मा को मौका दिया जा सकता है, क्योंकि संजू की जगह टॉप 5 में बनती है लेकिन वहां पर कोई पोजीशन खाली नहीं है। कप्तान सूर्यकुमार यादव से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बात घुमाने की कोशिश की, इसलिए जितेश शर्मा खेल सकते हैं, क्योंकि उन्होंने आईपीएल में भी नीचे बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। नंबर 8 पर एक और धाकड़ ऑलराउंडर अक्षर पटेल खेलते हुए दिखेंगे।

ये गेंदबाज संभालेंगे जिम्मेदारी

वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए, तो वह काफी सेटल लग रही है। अर्शदीप और वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग इलेवन में जगह बनती है। हालांकि सवाल यह है कि क्या बुमराह को इस मैच में खिलाना चाहिए या फिर सीधे पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरना चाहिए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच 14 सितंबर को है, इसलिए बुमराह इस मैच में खेल सकते हैं।

युएई के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version