Asia Cup 2025 :- इस बार एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत आगामी 9 सितंबर से हो रही है। वहीं एशिया की यह चुनौतीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता वनडे और टी-20 प्रारूप दोनों में खेली जाती है। इसके अलावा इस बार यह टूर्नामेंट दुबई और आबू धाबी में खेला जाने वाला है। इसमें अभी तक के इतिहास में कुछ ही चुनिंदा बल्लेबाजों ने 1,000 से अधिक रन (दोनों प्रारूप को मिलाकर) के स्कोर बनाए हैं। आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।
1. सनथ जयसूर्या :-
एशिया कप के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का नाम पहले पायदान पर आते हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने साल 1990 से लेकर 2008 तक वनडे प्रारूप में कुल 25 मैच खेले थे।

इनमें खेलते हुए उन्होंने 53.04 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,220 रन बनाए थे। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 6 शतक और 3 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 130 रन का रहा था। वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजी में भी उन्होंने 30.31 की अच्छी गेंदबाजी औसत के साथ कुल 22 विकेट लिए थे।
2. रोहित शर्मा :-
इस सूचि में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम दूसरे पायदान पर आता है। उन्होंने भी वनडे और टी-20 में हुए एशिया कप में कुल 35 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 1,210 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एशिया कप टी-20 में कुल 9 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 9 पारियों में 30.11 की बल्लेबाजी औसत से 271 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 141.14 की रही थी। जबकि वनडे प्रारूप में उन्होंने खेली 26 पारियों में 46.95 की बल्लेबाजी औसत और 88.83 की स्ट्राइक रेट के साथ 939 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 9 अर्धशतक भी आए थे।
3. विराट कोहली :-
इस सूचि में तीसरे पायदान पर एक और भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। उन्होंने भी एशिया कप में कुल 23 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 23 पारियों में कुल 1,171 रन बनाए थे।

इसके अलावा उन्होंने टी-20 प्रारूप में खेले गए एशिया कप में 10 मैचों की 9 पारियों में 85.80 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 132 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 429 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस टूर्नामेंट के वनडे प्रारूप में उन्होंने 13 पारियों में 61.83 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 742 रन बनाए थे। वहीं उस दौरान उन्होंने 4 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया था।
4. कुमार संगाकारा :-
इस सूचि में चौथे पायदान पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा का नाम आता है। इस दिग्गज श्रीलंकाई क्रिकेटर ने भी साल 2004 से लेकर 2014 के बीच एशिया कप टूर्नामेंट में कुल 24 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 48.86 की बल्लेबाजी औसत और 84.51 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,075 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 8 अर्धशतक भी आए थे। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 121 रन का रहा था। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के टी-20 प्रारूप में वह नहीं खेले थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







