Thursday, March 19

AUS vs IND 1st T20I Live: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

हालाँकि, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन 5 ओवरों तक का खेल होने तक बारिश ने खलल डाल दी है, जहाँ टीम इंडिया 5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना चुकी है। इस दौरान अभिषेक शर्मा 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं, जबकि शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

बारिश शुरू होने से पहले ऐसा रहा AUS vs IND 1st T20I मैच का हाल

भारत ने 5 ओवरों तक 43 रन बनाये और एक विकेट खोया। शुभमन गिल ताबड़तोड़ 16(9) रन बनाकर अच्छी लय में दिखे, वहीं कप्तान सूर्यकुमार ने भी एक बड़ा शॉट खेला और टीम को गति देने की कोशिश की। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने 3 ओवर में 24 रन दिए, जबकि नाथन एलिस ने अभिषेक शर्मा (19) के रूप में एक अहम विकेट लिया।

हालाँकि, 5 ओवरों के बाद बारिश के कारण खेल रुक गया और मैदान पर कवर लगाए गए। आयोजकों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार 23:00 पर आसपास के क्षेत्र में लाइट्स बंद करने का नियम लागू किया गया है, इसलिए मैच को छोटा कर 18-18 ओवरों का कर दिया गया और गेंदबाजों के कोटा में भी कटौती हुई है।

अब इस मैच के 18-18 ओवरों का हो जाने के चलते तीन गेंदबाज 4-4 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं, जबकि दो गेंदबाज सिर्फ तीन-तीन ओवर ही गेंदबाजी कर सकेंगे। इसके अलावा, पॉवरप्ले 5.2 ओवरों का होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुनमैन, जोश हेज़लवुड
भारत: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।
Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version