AUS vs IND 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टी20 सीरीज 2025 का पहला मुकाबला कैनबरा में खेला जा रहा है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने एक अहम उपलब्धि हासिल कर ली है।
सूर्या ने इस मैच में नाथन एलिस की गेंद पर अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाते ही टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 150 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वह T20I क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले मात्र 5वें बल्लेबाज बन चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव ने AUS vs IND 1st T20I में रचा इतिहास

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें नंबर पर आ गए हैं। उनके नाम अब छोटे फॉर्मेट में 150 छक्के हो गए हैं। सूर्या ने भारत के लिए 90 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम अब 150 छक्के दर्ज हैं।
टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर हैं। उन्होंने 205 सिक्स लगाए हैं। जबकि नंबर दो पर यूएई के मुहम्मद वसीम हैं। जिनके नाम 187 सिक्स दर्ज हैं। वहीँ नंबर 3 पर न्यूज़ीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल आते हैं। उन्होंने 173 छक्के लगाए हैं। जबकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉस बटलर के नाम टी20 में 172 छक्के दर्ज हैं।
बारिश ने बिगाड़ा खेल
हालाँकि, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन शुरुआती 10 ओवरों तक का खेल होने तक बारिश ने दो बार खलल डाल दी है, जहाँ टीम इंडिया 9.4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना चुकी है। इस दौरान अभिषेक शर्मा 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं, जबकि शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। इस मैच में भारतीय कप्तान ने एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर ली हैं।
भारत ने 9.4 ओवरों तक 97 रन बनाये और एक विकेट खोया। शुभमन गिल ताबड़तोड़ 37(20) रन बनाकर अच्छी लय में दिखे, वहीं कप्तान सूर्यकुमार ने भी कुछ बड़े शॉट्स जरूर खेलकर टीम को गति देने की कोशिश की। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने 3 ओवर में 24 रन दिए, जबकि नाथन एलिस ने अभिषेक शर्मा (19) के रूप में एक अहम विकेट लिया।
कम किए गए ओवर
हालाँकि, 5 ओवरों के बाद बारिश के कारण खेल रुक गया और मैदान पर कवर लगाए गए। आयोजकों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार 23:00 पर आसपास के क्षेत्र में लाइट्स बंद करने का नियम लागू किया गया है, इसलिए मैच को छोटा कर 18-18 ओवरों का कर दिया गया और गेंदबाजों के कोटा में भी कटौती हुई है।
अब इस मैच के 18-18 ओवरों का हो जाने के चलते तीन गेंदबाज 4-4 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं, जबकि दो गेंदबाज सिर्फ तीन-तीन ओवर ही गेंदबाजी कर सकेंगे। इसके अलावा, पॉवरप्ले 5.2 ओवरों का होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया
मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुनमैन, जोश हेज़लवुड
भारत
अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।







