BAN vs IRE: आयरलैंड की टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है। वहीं अभी हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आयरलैंड क्रिकेट टीम का अपने घर में खेले गए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद अब बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। वहीं अब इसके लिए बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश टीम के इस स्क्वाड में मोहम्मद सैफुद्दीन और महिदुल इस्लाम अंकोन को भी शामिल किया गया है। जबकि इस टी 20 सीरीज में लिटन दास बांग्लादेश टीम की कप्तानी करने वाले हैं। वहीं इस बार टीम कीउपकप्तानी सैफ हसन को मिली है।
पहले 2 मैचों के लिए बांग्लादेश की टीम का हुआ ऐलान :-
आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं इस बार बांग्लादेशी टीम ने मोहम्मद सैफुद्दीन और महिदुल इस्लाम अंकोन को भी शामिल किया गया है। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों को इस बार तस्किन अहमद और शमीम हुसैन की जगह टीम में जगह मिली है।

इस बीच बांग्लादेश के चीफ सिलेक्टर गाजी अशरफ हुसैन ने है कि तस्किन अहमद इस समय अबू धाबी T10 लीग खेल रहे हैं। इसके चलते हुए वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि तस्किन के पास NOC है। इसलिए वह अभी हमारे लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा हमें पता है कि जब भी टीम को उनकी जरूरत होगी वह लौट आएंगे। तभी तो अब पहले 2 टी20 मैचों के लिए शमीम हुसैन को स्क्वाड में शामिल नहीं किया है। वहीं इस बार हमने टॉप ऑर्डर में विकल्प के रूप में महिदुल इस्लाम को टीम में मौका दिया है।
महिदुल इस्लाम अंकोन कर सकते हैं टी20I में डेब्यू :-
इससे पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी मोहम्मद सैफुद्दीन अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में खेले थे। तब उस सीरीज में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान का 3-0 से सूफड़ा साफ किया था। इसके अलावा 26 साल के महिदुल इस्लाम अंकोन का अभी तक टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं हुआ है।

इसके अलावा वह बांग्लादेश के लिए एक टेस्ट और 2 वनडे मैच खेल चुके हैं। वहीं अभी हाल ही में महिदुल इस्लाम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। तब उन्होंने अपनी टीम के लिए क्रमश: 46, 17 और 6 रन बनाए थे।
आयरलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए बांग्लादेश T20I स्क्वॉड :-
लिटन दास (कप्तान), सैफ हसन (उप-कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, जैकर अली, नुरुल हसन, महिदुल इस्लाम अंकोन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, शरीफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







