Monday, February 2

Sultan Azlan Shah Cup: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बीते दिन रविवार को सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में तीन बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को 1-0 से हरा दिया है। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम लगभग छह साल के अंतराल के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग ले रही है। वहीं इस मैच के 15वें मिनट में दिलप्रीत सिंह के बनाए मौके को राहील ने गोल में बदल कर भारतीय टीम का गोल का खाता खोला और बाद में वह टीम की जीत के सूत्रधार भी बने।

भारत ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया :-

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बीते दिन रविवार को सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में तीन बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को 1-0 से हरा दिया है। वहीं इस बार भारत की यह टीम युवा खिलाड़ियों से सजी हुई है। इस मैच के पहले क्वार्टर में किए गए मोहम्मद राहील के इकलौते गोल चलते हुए भारतीय टीम को जीत मिली है।

Indian men's hockey team
Indian men’s hockey team

इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में छह साल के अंतराल के बाद भाग ले रही है। वहीं इस मैच के 15वें मिनट में दिलप्रीत सिंह के बनाए मौके को राहील ने गोल में बदल कर भारतीय टीम का गोल का खाता भी खोला था। इसके अलावा भारत की इस जीत में टीम के मिडफील्ड के दबदबे का मुख्य योगदान रहा था। इसका सीधा श्रेय अभिषेक और टीम के कप्तान संजय को जाता है।

Indian men's hockey team
Indian men’s hockey team

क्यूंकि ये दोनों खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। इसके चलते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने दोनों ओर से लगातार आक्रमण करते हुए कोरिया की रक्षापंक्ति पर अपना दबाव बनाए रखा था। क्यूंकि इस मैच के चौथे मिनट में ही भारतीय टीम ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया था। लेकिन तब खिलाड़ी संजय उसे गोल में बदलने में नाकाम रहे थे। वहीं इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2019 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। तब भारतीय टीम फाइनल में कोरिया से हारकर उपविजेता रही थी।

Indian men's hockey team
Indian men’s hockey team

इसके बाद दक्षिण कोरिया ने दूसरे क्वार्टर में वापसी के लिए जोर लगाया था। कोरिया की टीम को इसका फायदा 27वें मिनट में मिला था। क्यूंकि उनके अग्रिम पंक्ति का एक खिलाड़ी गेंद के साथ भारतीय गोल पोस्ट के पास पहुंचने में सफल रहा था। लेकिन डाइव लगाकर प्रयास करने के बाद बावजूद वह इसे गोल में नहीं बदल पाया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों बेहतर सामंजस्य दिखाया और आखिरी दो क्वार्टर में कोरिया को ज्यादा मौके नहीं बनाने दिए।

Indian men's hockey team
Indian men’s hockey team

इसके बाद भारतीय टीम ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया था। लेकिन तब अभिषेक का प्रयास गोल से दूर रहा था। वहीं इस मैच को भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होना था। लेकिन बारिश के कारण मैच छह घंटे की देरी से शुरू हुआ था। इसके बाद भारत आज सोमवार को बेल्जियम से मैच खेलेगा। इसके अलावा राउंड-रॉबिन प्रारूप में प्रत्येक टीम अन्य पांच टीमों से एक-एक बार मैच खेलेगी। इसमें विजेता को तीन अंक मिलेंगे और ड्रॉ पर एक अंक मिलेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version