Friday, February 13

आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का बिगुल बज चुका है और ऐसे में सभी टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं। भारत और श्रीलंका में होने वाले इस वर्ल्ड कप में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इस बार यह राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा।

पहली बार यह मल्टीनेशनल इवेंट दो देशों में होस्ट किया जा रहा है। इसके पहले इसे सिर्फ एक देश में आयोजित कराया जाता था। तो चलिए जानते हैं कि बांग्लादेश को कब और किसके खिलाफ अपने सफर की शुरुआत करनी है।

बांग्लादेश ने पिछली बार किया था वीमेंस वर्ल्ड कप में डेब्यू

Bangladesh Women Team Schedule For Womens World Cup 2025
Bangladesh Women Team Schedule For Womens World Cup 2025

बांग्लादेश की टीम को पिछली बार ही वर्ल्ड कप में शामिल किया गया था। न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने अपना डेब्यू किया था। इस बार वह दोबारा टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। बांग्ला टाइगर्स की टीम को इस बार अपने सफर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 2 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करनी है। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा।

इंग्लैंड से 7 अक्टूबर को भिड़ेगी बांग्लादेश

बांग्लादेश को अपना अगला मैच 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला 7 अक्टूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं उनका अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ है जो कि 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में ही खेला जाएगा।

Also Read: वकील बनने के लिए इंग्लैंड की तेज गेंदबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास

इसके बाद बांग्लादेश वीमेंस का कारवां गुवाहाटी से रवाना विशाखापत्तनम रवाना होगा, जहां उन्हें अगले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है। यह मैच 13 अक्टूबर को वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडिया के खिलाफ खेलना है आखिरी मुकाबला

बांग्लादेश को अपना अगला मैच भी इसी स्टेडियम में खेलना है। लेकिन इस बार उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 16 अक्टूबर को वाइजैग में ही है। इस मुकाबले के बाद फिर से बांग्लादेश का कारवां अब नवी मुंबई के लिए रवाना होगा, जहां उन्हें अपना अगला मुकाबला खेलना होगा।

बांग्ला टाइगर्स का अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ 20 अक्टूबर को है, जो कि नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाना है। वहीं उनका आखिरी मैच 26 अक्टूबर को मेज़बान भारत के साथ इसी डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में है। इस मैच के बाद उनका लीग स्टेज का सफर खत्म हो जाएगा।

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में बांग्लादेश का शेड्यूल

2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी

10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी

13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – विशाखापत्तनम

16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – विशाखापत्तनम

20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – नवी मुंबई

26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – विशाखापत्तनम

आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम

निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), फरजाना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशि, सुमैया अख्तर

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version