WTC 2023-25: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच 11 जून से इंग्लैंड के प्रसिद्ध लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
वहीं दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इस बार यह टीम 8 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के साथ (69.44 प्रतिशत अंक) के साथ शीर्ष पर रही है। इसके अलावा चलिए WTC में 150+ रन की पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. रयान रिकेल्टन :-
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने जनवरी में केपटाउन में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया था। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने तेम्बा बावुमा (106) के साथ चौथे विकेट के लिए 235 रन जोड़े थे और फिर काइल वेरिन के साथ मिलकर 148 रन की साझेदारी की थी।

इस मैच में खेलते हुए उन्होंने 343 गेंदों पर 259 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में हमें 29 चौके हुए 3 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी में कुल 615 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया था।
2. डीन एल्गर :-
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने भी साल 2023 में बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए सेंचुरियन में शानदार शतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने टोनी डी जोरजी के साथ मिलकर 97 रन जोड़कर अपनी टीम को काफी मजबूत शुरुआत दिलाई थी।

इसके बाद वह इस मैच में 287 गेंदों का सामना करते हुए कुल 185 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी इस पारी में हमें 28 चौके भी देखने को मिले थे। वहीं इस मैच में भारत के 245 रन के जवाब में प्रोटियाज टीम ने 408/10 का स्कोर खड़ किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच को एक पारी से जीत गई थी।
3. टोनी डी जोरजी :-
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोरजी ने भी अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ चटगांव टेस्ट की पहली पारी में खेलते हुए एक मैच विजेता पारी खेली थी। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (106) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 201 रन जोड़े थे।

इसके अलावा इस मैच में उन्होंने 269 गेंदों पर कुल 177 रन बनाए थे। वहीं उनकी इस पारी में हमें 12 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने 575/6 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की। वहीं इस मैच में अफ्रीका की यह टीम पारी और 273 रन से जीत गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







