Sunday, March 22

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौकों और छक्कों से रन बनाने का रोमांच ही अलग होता है। वहीं जब कोई बल्लेबाज अपनी पारी में केवल गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजता है तो वह मैच का पूरा रुख ही बदल देता है। इसके अलावा इस दौरान कई बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने मात्र चौकों-छक्कों की मदद से ढेरों रन बनाए हैं। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 1 पारी में चौकों छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. हजरतुल्लाह जजई :-

इस सूची में पहले स्थान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई का नाम आता है। इस बल्लेबाज ने साल 2019 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 62 गेंदों में 162 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

Hazratullah Zazai
Hazratullah Zazai

लेकिन उस दौरान उन्होंने 140 रन तो केवल अपने चौकों और छक्कों की मदद से ही बना दिए थे। इस मैच में उनके बल्ले से 11 चौके और 16 छक्के भी आए थे। जबकि इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 261.29 की रही थी। उस समय यह मैच देहरादून में खेला गया था। तब इस मैच को अफगानिस्तान की टीम ने 84 रनों से जीत लिया था।

2. साहिल चौहान :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर एस्टोनिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज साहिल चौहान का नाम आता है। इस बल्लेबाज ने साल 2024 में साइप्रस क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 144 रन की तूफानी पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में 132 रन तो उन्होंने अपने चौकों और छक्कों से ही बना दिए थे।

Sahil Chauhan
Sahil Chauhan

इस मैच में उन्होंने 6 चौके और 18 छक्के भी लगाए थे। तब उनकी स्ट्राइक रेट 351.21 की रही थी। उस समय एस्टोनिया क्रिकेट टीम 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। तब उन्होंने केवल 13 ओवर में ही अपने 4 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया था।

3. आरोन फिंच :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज आरोन फिंच का नाम आता है। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने साल 2013 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए 156 रनों की शानदार पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में उन्होंने 63 गेंदों पर ये सभी रन बनाए थे।

Aaron Finch
Aaron Finch

वहीं इस मैच में उन्होंने 128 रन तो केवल चौकों और छक्कों की मदद से ही बना दिए थे। इस मैच में उनके बल्ले से 11 चौके और 14 छक्के भी आए थे। जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 247.61 की थी। वहीं इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 39 रन से जीत लिया था।

4. आरोन फिंच :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिंच का नाम ही आता है। इस बल्लेबाज ने साल 2018 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 172 रनों की तूफानी पारी खेली थी। तब यह मैच हरारे में खेला गया था। जबकि उनकी यह पारी केवल 76 गेंदों पर आई थी।

Aaron Finch
Aaron Finch

लेकिन उनकी इस पारी में 124 रन तो उन्होंने केवल चौकों और छक्कों से ही बना दिए थे। इस मैच में उनके बल्ले से हमें 16 चौके और 10 छक्के भी देखने को मिले थे। तब उनकी स्ट्राइक रेट 226.31 की रही थी। वहीं इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 100 रनों से जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version