Tuesday, March 10

T20 International: एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शुरुआती 2 मैच को जीतने में सफलता हासिल की है। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में UAE क्रिकेट टीम को हराया था। इसके बाद फिर उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भी शिकस्त दी थी। वहीं इन दोनों ही मैचों में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए हैं। इसके चलते हुए आइए सर्वाधिक देशों में खेलते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. रोहित शर्मा :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 8 देशों के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था। इसके चलते हुए वह दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, वेस्टइंडीज में खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इसके अलावा अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 159 मैच की 151 पारियों में खेलते हुए 32.05 की बल्लेबाजी औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान नाबाद रहते हुए 121 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था। इस फॉर्मेट में उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक भी लगाए थे।

2. सूर्यकुमार यादव :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। वह भी अभी तक 7 देशों में प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। इस बीच उन्होंने भारत के अलावा वेस्टइंडीज, UAE, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में खेलते हुए यह सम्मान हासिल किया है।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

जबकि भारत में खेलते हुए भी उन्होंने 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। भारत के अलावा उन्होंने दूसरे सर्वाधिक रन वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेलते हुए बनाए हैं। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि उन्होंने वेस्टइंडीज में 11 पारियों में खेलते हुए 32.36 की बल्लेबाजी औसत के साथ 356 रन बनाए हैं।

3. विराट कोहली :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज का नाम आता है। क्यूंकि अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट भारत समेत कुल 6 देशों में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। भारत के अलावा उन्होंने श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, UAE और वेस्टइंडीज में यह सम्मान हासिल किया था।

Virat Kohli
Virat Kohli

इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन 125 मैचों की 117 पारियों में खेलते हुए 48.69 की बल्लेबाजी औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाकर किया था। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 38 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 122 रन का रहा था।

4. ये भारतीय खिलाड़ी बने हैं 4 देशों में बने प्लेयर ऑफ द मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव भी अब उन भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जो 4 देशों में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। कुलदीप यादव ने अभी तक यह सम्मान भारत, UAE, इंग्लैंड और आयरलैंड में हासिल किया था।

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

उनके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या (ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, UAE, और वेस्टइंडीज), अक्षर पटेल (जिम्बाब्वे, भारत, अमेरिका और वेस्टइंडीज), जसप्रीत बुमराह (भारत, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और अमेरिका), दिनेश कार्तिक (दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, भारत और वेस्टइंडीज) और भुवनेश्वर कुमार (दक्षिण अफ्रीका, भारत, श्रीलंका और इंग्लैंड) भी 4 देशों में ही यह सम्मान हसिल कर चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version