Cricket: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में 300 रन का आंकड़ा पार किया था। इसके अलावा यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहला ऐसा मौका ही रहा है जब किसी टीम ने 300 रन बनाने में सफलता हासिल की है। जबकि इस सीरीज का तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। इसके बाद यह सीरीज 1-1 से ड्रा रही है। इस बीच आइए इंटरनेशनल क्रिकेट में उन मैचों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें वनडे में पहली बार 400 रन और टेस्ट में पहली बार 500 रन बनाए गए थे।

1. इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025 :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर में खेले गए टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

england cricket team
image source via getty images

इस मैच में मेजबान टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 60 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में हमें 15 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले थे। उनके अलावा दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने 30 गेंदों में 83 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 158 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

2. इंग्लैंड ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच अभी हाल ही में टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया था। इस सीरीज के दूसरे टी 20 मैच में पहले तो इंग्लैंड की टीम ने 304 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

Phil Salt
Phil Salt

इसके बाद उन्होंने मैच को 146 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था। इसके चलते हुए यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रनों के लिहाज से इंग्लिश टीम की सबसे बड़ी जीत भी बन गई है। जबकि इस सीरीज का तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। इसके बाद यह सीरीज 1-1 से ड्रा रही है।

3. ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2006 :-

साल 2006 में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन का आंकड़ा छूआ था। तब दोनों टीमों के बीच यह मैच जोहान्सबर्ग में साल 2006 में खेला गया था। इस मैच में कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 434 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। तब अपनी टीम के लिए कप्तान रिकी पोंटिंग ने शानदार शतक (164) भी लगाया था।

Herschelle Gibbs
Herschelle Gibbs

इसके बाद इन रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने काफी अविश्वसनीय बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाकर इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया था। उस समय अफ्रीका टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 175 रन हर्षल गिब्स की तरफ से आए थे। इसके अलावा क्रिकइंफो के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे में 400+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली एकमात्र टीम है।

4. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1884 :-

साल 1884 में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 500 रन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने ही बनाए थे। उस समय कंगारू टीम ने केनिंग्टन ओवल में खेलते हुए अपनी पहली और इकलौती पारी में सभी विकेट खोकर 551 रन बनाए थे।

Billy Murdoch
Billy Murdoch

वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए पूर्व बल्लेबाज बिली मर्डोक के बल्ले से दोहरा शतक (211) भी आया था। उनके अलावा भी कंगारू टीम के लिए पर्सी मैकडॉनेल (103) और टुप स्कॉट (102) ने तब शानदार शतक लगाए थे। लेकिन अंत में इस मैच को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ड्रॉ कराने में सफल रही थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version